हिंदी
महराजगंजः अनन्य न्यायालय द्वितीय के विशेष न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने सोमवार को महिला अपराध के एक मामले में आरोपी के खिलाफ 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा दंडित किया है।
पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना परसामलिक में 2 जुलाई 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके अनुसार मेरे घर विशुनपुरा थाना परसामलिक क्षेत्र के असुरैना टोला मल्लु डिहवा निवासी राणा प्रताप यादव पुत्र ईश्वर चंद यादव एवं सदानंद यादव पुत्र अवध नारायण ने मेरे साथ महिला अपराध किया। तथ्यों व बयानों को सुनने के आद इस मामले में न्यायालय ने 20 साल की करोर कारवास की सजा से दंडित किया। साथ ही 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।
Published : 9 January 2023, 8:40 PM IST
Topics : न्यायालय महराजगंज महिला अपराध सजा
No related posts found.