क्या आपको पता है देश भर में अब तक कितनों को लग चुका है कोरोना का टीका? देखिये ताजा आंकड़ा

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 189.81 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 May 2022, 12:38 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 189.81 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 189 करोड़ 81 लाख 52 हजार 695 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3545 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हजार 688 हो गयी है।यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3549 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 51 हजार 248 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 65 हजार 418 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

देश में अब तक कुल 83 करोड़ 98 लाख 44 हजार 925 कोविड परीक्षण किए गये हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 6 May 2022, 12:38 PM IST

Related News

No related posts found.