हिंदी
पणजी: नए साल का जश्न मनाने के दौरान गोवा के विभिन्न समुद्री तटों पर 13 लोगों को डूबने से बचा लिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस जीवनरक्षक एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान छह लापता बच्चों का भी पता लगाया गया और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया।
प्रवक्ता के मुताबिक पांच अलग-अलग बचाव अभियान चलाए गए, जिनमें कुल 13 लोगों को डूबने से बचा लिया गया। इनमें से दो-दो लोग उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं कर्नाटक के हैं जबकि राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब के एक-एक व्यक्ति को भी बचा लिया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि ''दृष्टि मरीन'' नामक जीवनरक्षक एजेंसी ने गोवा के तटीय क्षेत्र में छह ‘‘प्राथमिक चिकित्सा संबंधी आपात स्थितियों’’ के मद्देनजर कार्रवाई की।
Published : 3 January 2024, 9:00 PM IST
Topics : गोवा जश्न जीवनरक्षक एजेंसी पणजी बचाया राज्य सरकार समुद्री तट
No related posts found.