हिंदी
श्री बंशीधर नगरः गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर में उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को दोनों लड़कियां आधार कार्ड अपडेट कराने अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से अपने घर से श्रीबंशीधर नगर आई थीं। शाम को घर जाते वक्त शाम को करीब 5 बजे श्रीबंशीधर नगर-गरबांध मार्ग पर विशुनपुर गांव से आगे बराईटांड़ में लड़कियों ने शौच के लिए बाइक रुकवाया। तभी 4 बाइक पर सवाल 12 लोगों उन्हें जबरदस्ती अपने साथ जंगल ले गए और एक-एक करके लड़कियों के साथ रेप किया।
लड़कियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। दोनों पीड़िता के बयान पर दर्जनभर युवकों के विरुद्ध पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
Published : 3 August 2020, 12:28 PM IST
Topics : gang rape rape uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम क्राइम बराईटांड़ रेप श्री बंशीधर नगर सामूहिक दुष्कर्म