क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज लखनऊ में मिलेगा रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र, निभाएंगे ये अहम प्रशासनिक भूमिका

क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाया जा रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान 14 अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी पद दिए जाएंगे, जिससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 24 March 2026, 1:39 PM IST

Lucknow: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह के जीवन में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह पहल खिलाड़ियों को करियर सुरक्षा देने और खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

14 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और जिम्मेदारी

यह कार्यक्रम सिर्फ रिंकू सिंह तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुल 14 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति देंगे। इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक जैसे क्षेत्रों में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को न केवल सम्मान मिले, बल्कि उन्हें स्थायी रोजगार के जरिए सुरक्षित भविष्य भी दिया जाए।

SC का बड़ा फैसला, धर्म परिवर्तन कराया तो खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा; जानिये पूरा अपडेट

अलीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

अलीगढ़ की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक मेहनत करने के बाद उन्होंने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। अब वह प्रशासनिक भूमिका में खेलों के विकास के लिए काम करेंगे।

क्रिकेटर रिंकू सिंह (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

निजी जीवन और चुनौतियों के बीच मजबूती

हाल के समय में रिंकू सिंह ने अपने निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव देखे। पिता के निधन जैसी कठिन परिस्थिति के बावजूद उन्होंने खेल से दूरी नहीं बनाई। उनके इस जज्बे की खेल प्रेमियों ने खूब सराहना की। वहीं उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हो चुकी है, जिसमें अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता भी शामिल हुए थे।

पहले भी नौकरी को लेकर हुआ था विवाद

रिंकू सिंह को जनवरी 2025 में खेल कोटे के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते प्रक्रिया रोक दी गई। अब सरकार ने उन्हें खेल विभाग में नई भूमिका देकर यह विवाद समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

‘चुप रहो वरना निकाल दूंगा स्कूल से’- छात्रा ने घर पहुंचकर खोला राज, शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप

अन्य खिलाड़ियों को भी अहम पद

इस समारोह में अन्य खिलाड़ियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी बनाया जाएगा। वहीं पैरालिंपिक रजत पदक विजेता अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी और धाविका सिमरन को भी इसी विभाग में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा एथलीट प्रतिपाल को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का पद दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन

सरकार इस अवसर पर 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के खेल जगत में बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 24 March 2026, 1:39 PM IST