हिंदी
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Img- X)
New Delhi: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह पिटने और बीच दौरे में 7 खिलाड़ियों समेत कोचिंग स्टाफ की छुट्टी करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी घिर गए हैं। चौतरफा हो रही फजीहत से बचने के लिए पीसीबी चीफ ने अपनी टीम के घटिया प्रदर्शन का बचाव करने के लिए एक बेहद अटपटा तर्क दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नकवी अपनी नाकामी छुपाने के लिए भारत और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को घसीटते नजर आ रहे हैं।
नकवी ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, "साउथ अफ्रीका भी तो नामीबिया से हारा और भारत आयरलैंड से हार गया था, तो क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया? जो खिलाड़ी परफॉर्म नहीं करेगा, उसकी जगह बदलाव करना हमारी मजबूरी है। हमारे लिए हर मैच और हर सीरीज अहम है।"
हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में मिली करारी शिकस्त पर सवाल पूछे जाने पर नकवी ने वनडे और टी20 की रैंकिंग्स का हवाला देकर मुद्दे को भटकाने की कोशिश की।
दौरे के बीच में से ऑलराउंडर सलमान अली आगा को वतन वापस भेजे जाने पर सफाई देते हुए पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि आगा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उनकी लय ठीक नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि बोर्ड का मकसद किसी खिलाड़ी को ड्रॉप करना नहीं, बल्कि टीम के बेहतर कॉम्बिनेशन के लिए फैसले लेना है।
फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के गुस्से का सामना कर रहे नकवी ने कहा कि जब नया कोचिंग स्टाफ आया था, तब पाकिस्तान वनडे में 8वें नंबर पर था और अब 5वें पर है।
इंग्लैंड दौरे पर गई पाक क्रिकेट टीम के 7 खिलाड़ियों की छुट्टी, कोच सरफराज भी बर्खास्त
इसी तरह टी20 में टीम 9वें से उठकर छठे पायदान पर पहुंची है। हालांकि, फैंस का मानना है कि पिछले 9 सालों से एक भी आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने वाली टीम के अध्यक्ष का यह बयान केवल अपनी नाकामी पर पर्दा डालने जैसा है।
Location : New Delhi
Published : 3 September 2026, 4:11 PM IST