हिंदी
जेसन गिलेस्पी(सोर्स- एक्स)
New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व टेस्ट हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है और बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं। 'द टेलीग्राफ' को दिए गए एक इंटरव्यू में गिलेस्पी ने दावा किया है कि पीसीबी पर अभी भी उनके हजारों डॉलर बकाया हैं, जिनका भुगतान नहीं किया गया है। अपने छोटे कार्यकाल के दौरान उन्हें लगातार कमजोर करने और फैसलों से बाहर रखने का आरोप लगाते हुए गिलेस्पी ने कहा कि वह सिर्फ हां में हां मिलाने वाले व्यक्ति नहीं हैं और अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय सच बोलना बेहतर समझते हैं।
दिसंबर 2024 में एक साल से भी कम समय के कार्यकाल के बाद उन्हें टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया था। गिलेस्पी के अनुसार, उन्हें यह सजा अपनी राय बेबाकी से रखने के कारण मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वह चाहते तो चुपचाप बैठकर अपना वेतन लेते रह सकते थे, लेकिन ऐसा करना उनके वर्षों के सिद्धांतों के खिलाफ होता। इस पूरे अनुभव को उन्होंने मानसिक रूप से बेहद कठिन और खुद पर सवाल उठाने वाला बताया, जिसने उन्हें कोचिंग से दूर होने तक के लिए मजबूर कर दिया।
‘एक नॉर्थ पोल तो दूसरा साउथ पोल’! आशीष नेहरा के इस बयान ने IPL में छेड़ी नई बहस
गिलेस्पी ने अपनी नियुक्ति के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें देश की तेज गेंदबाजी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का जिम्मा सौंपा गया था। इसके तहत ऐसी पिचों का निर्माण करना था जो तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट दें। हालांकि, आकिब जावेद के चयनकर्ता के रूप में आने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। गिलेस्पी ने सीधे तौर पर आकिब जावेद को अपने साथ हुए अनादर और कमजोर किए जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
"शुरुआत में मेरी भूमिका टेस्ट टीम, खिलाड़ियों और स्टाफ के प्रबंधन के साथ चयन प्रक्रिया में भी थी, लेकिन आकिब के आने के बाद सब कुछ उनके हाथ में चला गया और मेरी भूमिका को लगभग खत्म कर दिया गया।"
सत्य निकेतन हादसे के बाद मोबाइल जैमर की अफवाह, दिल्ली पुलिस ने बताया सच; ऐसे साफ हुई पूरी तस्वीर
एक अन्य पॉडकास्ट में गिलेस्पी ने आकिब जावेद के उस दावे पर भी करारा जवाब दिया जिसमें उन्होंने खराब प्रदर्शन के लिए गैरी कर्स्टन और गिलेस्पी को जिम्मेदार ठहराया था। गिलेस्पी ने आकिब के ब बयानों को खारिज करते हुए कहा कि वह खुद दो साल से मुख्य चयनकर्ता बने हुए हैं और अपने कार्यकाल में सुधार के दावे कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की टीम तीनों प्रारूपों की रैंकिंग में लगातार नीचे गई है। यह बयान ऐसे समय में सामने आए हैं जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन और आंतरिक जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलावों का दौर चल रहा है।
Location : New Delhi
Published : 8 September 2026, 7:20 PM IST