IND W vs BAN W: भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेश को हराकर एशिया कप फाइनल में धमाकेदार एंट्री

भारतीय टीम ने 2026 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है। टीम 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया लगातार चौथी जीत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 September 2026, 12:06 AM IST
google-preferred

New delhi: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करते हुए 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का बीड़ा उठाया हालांकि, शेफाली की इस पारी में किस्मत ने भी उनका पूरा साथ दिया।
बांग्लादेशी फील्डरों ने उन्हें तीन अलग-अलग मौकों पर जीवनदान दिए । जब वह 6, 11 और 56 रन के निजी स्कोर पर थीं। इन मौकों का पूरा फायदा उठाते हुए शेफाली ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक जड़ दिया।

शेफाली और दीप्ति की धमाकेदार बल्लेबाजी

भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा।

BRICS Summit 2026: दिल्ली आ रहे ईरान के राष्ट्रपति! मोदी से होगी महा-बैठक, चाबहार और व्यापार पर टिकी पूरी दुनिया की नजरें

बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मैच अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दिलारा अख्तर ने 21, निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18, जुआरिया फेरदोस ने 14, फाहिमा खातून ने 14 और शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाए।

भारतीय स्पिनरों का बरपा कहर

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले। वहीं, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को लगातार झटके दिए।

बांग्लादेशी पारी लड़खड़ाई
बांग्लादेश को जीत के लिए 150 रनों की चुनौती मिली थी, लेकिन भारतीय स्पिनरों के बुने जाल के सामने उनकी एक न चली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 20 ओवरों में 109 रनों पर ही सिमट गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शर्मीन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

Location :  New delhi

Published :  10 September 2026, 11:46 PM IST

Related News

Advertisement