हिंदी
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा
Chennai: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 से नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। फ्रेंचाइजी के साथ उनका सफर अब एक नए अध्याय में प्रवेश करने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने बताया है कि धोनी IPL 2027 से टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने धोनी को CSK की पहचान बताते हुए कहा कि उनके बिना फ्रेंचाइजी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
धोनी के इस नए सफर को लेकर CSK प्रबंधन ने भी खुशी जाहिर की है। फ्रेंचाइजी की मालकिन रूपा गुरुनाथ और मैनेजिंग डायरेक्टर के.एस. विश्वनाथन ने भी माही के योगदान, नेतृत्व और चेन्नई के साथ उनके रिश्ते की जमकर सराहना की है।
धोनी हुए IPL से रिटायर
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ्रेंचाइजी के करीब दो दशक पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना CSK का कोई अस्तित्व नहीं है। करीब दो दशकों से दोनों का सफर जीत, हार और तमाम उतार-चढ़ाव के बीच जारी रहा है।
श्रीनिवासन के मुताबिक, इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत आपसी भरोसा है। उन्होंने बताया कि 2008 में उन्होंने जोर देकर कहा था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए। उनका यह फैसला फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि धोनी ने सिर्फ टीम के लिए उपलब्धियां हासिल नहीं कीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स उनका घर बना रहेगा।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
CSK की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने भी धोनी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही आता है। फ्रेंचाइजी खुद को खुशनसीब मानती है कि धोनी शुरुआत से ही टीम के साथ जुड़े रहे और उन्होंने इसकी नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
रूपा गुरुनाथ के अनुसार, धोनी CSK के लिए सिर्फ एक लीजेंड नहीं हैं। मैदान के अंदर और बाहर उनका नेतृत्व, विनम्रता, समर्पण और लाखों प्रशंसकों के साथ जुड़ाव बेहद खास रहा है।
उन्होंने कहा कि धोनी ने ऐसी विरासत बनाई है और टीम को ऐसी यादें दी हैं, जिन्हें हमेशा संजोकर रखा जाएगा। मेंटर के रूप में उनका अनुभव और विशेषज्ञता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। खासकर युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और CSK की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने एक क्रिकेटर के तौर पर जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे हर क्रिकेट प्रशंसक के दिल और दिमाग में बसी हुई हैं। लेकिन उन्हें खास बनाने वाली बात यह है कि उन्होंने खुद को पूरी तरह चेन्नई का हिस्सा बना लिया।
उन्होंने कहा कि धोनी ने चेन्नई को अपनाया और शहर ने भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह स्वीकार किया। जब भी CSK के सफर को याद किया जाएगा, तब सिर्फ ट्रॉफियां ही नहीं, बल्कि उन्हें जीतने का अंदाज भी याद रखा जाएगा।
विश्वनाथन ने कहा कि भले ही प्रशंसक उन्हें मैदान पर पीली जर्सी में पहले की तरह खेलते हुए न देख पाएं, लेकिन मेंटर के रूप में उनका मार्गदर्शन टीम को मिलता रहेगा।
महेंद्र सिंह धोनी का CSK के साथ सफर उपलब्धियों से भरा रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। इसके अलावा टीम ने दो बार चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी भी अपने नाम की।
धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में CSK ने कई यादगार मुकाबले खेले और अपनी अलग पहचान बनाई।
धोनी सिर्फ एक सफल कप्तान ही नहीं, बल्कि CSK के लिए शानदार बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 5,314 रन बनाए हैं और टीम की ओर से सबसे ज्यादा 272 मैच खेले हैं।
आखिरी गेंद पर मैच जिताने की उनकी क्षमता और उनका मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। इसके अलावा विकेट के पीछे उनकी तेजी, शानदार स्टंपिंग और दबाव के समय शांत रहने का अंदाज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
धोनी का CSK के साथ रिश्ता सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन और ट्रॉफियों तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व और खेल के अंदाज से लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है।
अब मेंटर की नई भूमिका में उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। CSK प्रबंधन को उम्मीद है कि धोनी का मार्गदर्शन टीम को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा। ऐसे में IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ माही का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
Location : Chennai
Published : 17 November 2026, 3:06 PM IST