Site icon Hindi Dynamite News

Viral: कोबरा सांप के साथ ये क्या कर रहा युवक? वायरल Video से मचा हड़कंप

हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसने लोगों को हैरान कर दिया पूरी खबर डाइनामाइट पर
Published:
Viral: कोबरा सांप के साथ ये क्या कर रहा युवक? वायरल Video से मचा हड़कंप

वायरल: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़का बेहद जहरीले सांपों,यहां तक ​​कि किंग कोबरा को भी बिना किसी डर के पकड़ता है और उसके सिर को चूमता हुआ नजर आता है। वीडियो वायरल हो गया है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बार-बार चूमने की कोशिश

वायरल वीडियो में लड़के को किंग कोबरा समेत कई खतरनाक सांपों के साथ निडर होकर खेलते हुए देखा जा सकता है। वह न सिर्फ उन्हें पकड़ता है, बल्कि सांपों के सिर पर किस भी करता है। वीडियो में सांप फुंफकारते हुए भागने की कोशिश करते हैं और कुछ तो हमला करने को भी तैयार नजर आते हैं,मगर लड़का बिल्कुल शांत रहता है और उन्हें बार-बार चूमने की कोशिश करता है। इस साहसी और खतरनाक स्टंट ने लाखों लोगों को आकर्षित किया है। लोगों ने वीडियो पर ऐसी प्रतिक्रियाएं दी हैं

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। जहां कुछ लोगों ने लड़के की हिम्मत की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने इस हरकत को गलत और खतरनाक बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा जोखिम क्यों उठाया जाए? वहीं, दूसरे ने लिखा, “यह सीधे-सीधे क्रूरता है। सांप घबराए हुए हैं और उन्हें इस तरह परेशान करना गलत है।”

कई दर्शकों का मानना..

वीडियो देखने के बाद कई दर्शकों का मानना ​​है कि यह युवक सांप पकड़ने वाला हो सकता है। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह शख्स निक बिशप या माइक होलस्टन उर्फ ​​’द रियल टार्जन’ हो सकता है। निक बिशप ने साल 2023 में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह 12 फुट लंबे किंग कोबरा को चूमते नजर आए थे और उस क्लिप को 43 लाख बार देखा गया था। माइक होलस्टन का एक वीडियो साल 2024 में वायरल हुआ था जिसमें वह इसी तरह का स्टंट करते नजर आए थे

जानकारी के लिए बता दें कि किंग कोबरा की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन इतने शक्तिशाली होते हैं कि यह एक बार में 20 लोगों या एक हाथी को मार सकता है। किंग कोबरा की लंबाई 12 से 18 फीट तक हो सकती है और इसके काटने से शिकार की सांस या दिल की धड़कन रुक सकती है।

 

 

Exit mobile version