आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 11 अक्टूबर की बड़ी न्यूज़

आज की ताज़ा खबरें लाइव 11 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 October 2025, 8:50 AM IST
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 11 Oct 2025 07:35 PM (IST)

      ​महराजगंज: अग्निकांड से प्रभावित पीड़ितों को सुशील कुमार टिबडेवाल ने दी सहायता राशि

      महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के सीहगीबरवा के ग्राम सभा शिकारपुर के हरिजन बस्ती में बीते 2 अक्टूबर की रात अचानक लगी भीषण आग ने 3 दलित परिवारों का सबकुछ जलाकर राख कर दिया। इस हृदय विदारक हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है, जिससे पूरी बस्ती में मातम पसरा हुआ है। ​इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही शनिवार को पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबडेवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने जले हुए घरों का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व मंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

       

       

    • 11 Oct 2025 07:28 PM (IST)

      मैनपुरी में भाजपा पर बरसी सपा सांसद डिंपल यादव

      समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची और विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनपुर में हुई दुर्घटना में मारे गए परिवार के सदस्यों से शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। डिंपल यादव ने परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए प्रशासन से उचित मदद की मांग की। गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कि देश में मुस्लिम आबादी पाकिस्तान और बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण बढ़ रही है, डिंपल यादव ने सवाल उठाया कि पिछले दस वर्षों से कौन गृहमंत्री है और अगर यह हो रहा है तो जिम्मेदारी किसकी है? उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

       

    • 11 Oct 2025 06:37 PM (IST)

      कासगंज: करवा चौथ के अगले दिन पति की मौत, 6 महीने में उजड़ा सुहाग

      उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार की सुबह एक हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक पटियाली कस्बा से डीजल लेकर अपने गांव लौट रहा था। युवक की पहचान गांव नगला रघी निवासी कुबेर सिंह (22) के रूप में हुई है। बड़ी बात यह है कि यह युवक की पहली करवा चौथ थी।

    • 11 Oct 2025 06:06 PM (IST)

      बागपत की मस्जिद में मिली 3 लाश

      बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मस्जिद परिसर में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। मृतक परिवार का संबंध मौलाना इब्राहीम से है, जो यामीन के पुत्र और मुजफ्फरनगर जिले के सुन्ना गांव के निवासी थे। मौलाना इब्राहीम गांगनौली की मस्जिद में धार्मिक शिक्षण का कार्य करते थे और वहीं रहते थे। घटना के वक्त वे देवबंद में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

    • 11 Oct 2025 05:26 PM (IST)

      राजस्थान: सीकर में मां ने अपने 4 बच्चों के साथ किया सामूहिक सुसाइड

      राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार की मां और उनके चार बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना पालवास रोड के अनिरुद्ध रेजिडेंसी क्षेत्र की बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद जानकारी दी कि सभी पांचों सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और वे भी इस मामले के कारणों को जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

    • 11 Oct 2025 05:05 PM (IST)

      माफिया अतीक अहमद को झांसी जेल में शिफ्ट करने वाले इंस्पेक्टर सस्पेंड

      माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया है। इस दौरान हुई सुरक्षा चूक को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अली अहमद के झांसी जेल शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अशोक कुमार कर रहे थे। हालांकि, शिफ्टिंग प्रक्रिया में हुई चूक ने सवाल खड़े कर दिए। अली की सुरक्षा में ये चूक इतनी गंभीर मानी गई कि एडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की पुष्टि की है।

    • 11 Oct 2025 04:02 PM (IST)

      चंदौली में DM ने शातिर अपराधी को किया जिला बदर

      चंदौली में अपराध नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी (सपा) की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी (डीएम) ने शातिर अपराधी ओमप्रकाश गुप्ता के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आगामी छह महीने तक प्रभावी रहेगी, जिसके अंतर्गत आरोपी को जिले की सीमा से बाहर रखा जाएगा।

    • 11 Oct 2025 04:01 PM (IST)

      दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर

      बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारत का पहला “मानसिक स्वास्थ्य राजदूत” नियुक्त किया गया। इस मौके पर दीपिका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव के साथ एक तस्वीर साझा की है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पहला मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किए जाने पर बहुत गर्व है।”

    • 11 Oct 2025 02:36 PM (IST)

      ज्योति सिंह का करवा चौथ का व्रत खुलवाने नहीं पहुंचे पवन सिंह

      भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बीवी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा, लेकिन इस वक्त को पूरा करवाने के लिए पवन सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि, ज्योति सिंह ने अपने पति की मोबाइल में फोटो देखकर अपना व्रत खोला। यह अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि ज्योति ने तो पत्नी होने का पूरा धर्म निभाया, लेकिन पवन सिंह ने अपना धर्म नहीं निभाया।

    • 11 Oct 2025 02:32 PM (IST)

      बिहार चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा

      बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि पार्टी अब पिछड़ों का सम्मान नहीं करती और शीर्ष नेतृत्व में घमंड बढ़ चुका है। मिश्रीलाल यादव ने कहा, "जनता इन नेताओं को सबक सिखाएगी।" मिश्रीलाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से अलीनगर में एनडीए का विधायक नहीं बनने के बावजूद 2020 में भाजपा के लिए विजय प्राप्त की थी। हालांकि, पार्टी ने उनका अपमान किया और उनका स्वाभिमान कोई महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा में रहना मेरे जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए अब संभव नहीं है।"

    • 11 Oct 2025 01:44 PM (IST)

      मैनपुरी में 5 फीट जमीन के लिए 25 वर्षीय लड़की का मर्डर

      मैनपुरी में एक 25 साल की लड़की की कुल 5 फीट जमीन के लिए बलि चढ़ गई। पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की और इस घटना में लड़की की मौत हो गई। लड़की का नाम रागिनी था। इस वारदात के वक्त रागिनी घर पर अकेली थी। यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में स्थित भोगांव थाना क्षेत्र के तिगाव इलाके का है। इस वक्त पीड़िता के घर में मातम छाया हुआ है।

    • 11 Oct 2025 12:51 PM (IST)

      एक्टर विजय 17 अक्टूबर को करूर में भगदड़ पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

      सुपरस्टार एक्टर विजय 17 अक्टूबर को करूर पहुंचेंगे, जहाँ वे हाल ही में हुई भगदड़ घटना में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। विजय इस दौरान पीड़ितों को सांत्वना देंगे और उनके साथ खड़े होने का संदेश देंगे।

    • 11 Oct 2025 12:45 PM (IST)

      हरियाणा IPS सुसाइड केस में एक्शन

      हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में गंभीर आरोपों के बाद रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया है।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Oct 2025 12:05 PM (IST)

      एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी का उद्घाटन

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को एशिया की सबसे बड़ी और आधुनिक मछली मंडी की सौगात देने जा रहे हैं। यह मंडी मत्स्य उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ लाखों मछुआरों और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

    • 11 Oct 2025 11:21 AM (IST)

      पवन सिंह नहीं लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव

      Patna: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका यह बयान उन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा देता है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

      पढे़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 10:51 AM (IST)

      बाढ़ से प्रभावित छात्रों के लिए बड़ा फैसला

      पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WB HS Council) ने बाढ़ से प्रभावित छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने घोषणा की है कि जिन छात्रों के एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या मार्कशीट बाढ़ में नष्ट हो गए हैं, उन्हें ये सभी दस्तावेज बिल्कुल मुफ्त में जारी किए जाएंगे।

       

    • 11 Oct 2025 10:41 AM (IST)

      अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव

      Lucknow: सपा प्रमुख  अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कुछ समय पहले अज्ञात कारणों से बंद हो गया था। लेकिन अब यह अकाउंट फिर से सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 10:25 AM (IST)

      LG मनोज सिन्हा ने कुकर्नाग में शहीद पलाश और सुजय घोष को दी श्रद्धांजलि

      जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुकर्नाग में हाल ही में शहीद हुए जवान पलाश और सुजय घोष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की भूमिका को सराहा।

       

    • 11 Oct 2025 09:45 AM (IST)

      अनिल अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका

      नई दिल्ली में ED ने रिलायंस ADAG के CFO अशोक कुमार पाल को फर्जी बैंक गारंटी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी समूह की वित्तीय साख और कॉर्पोरेट पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाती है, जो पहले से संकटों से घिरा हुआ है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 09:05 AM (IST)

      यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

      उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 11 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 October 2025, 8:50 AM IST