चंडीगढ़ में चुनाव आयोग के बाहर AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 October 2026, 1:17 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पंजाब के युवाओं ने चंडीगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और कई विधायक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकालते हुए चुनाव कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। दिल्ली में भी 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, साथ ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरभ दास समेत आशुताष रांका को आईजीआई एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में पहुंचे मनीष सिसोदिया और हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के युवाओं के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई विधायक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की

प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। आम आदमी पार्टी के नेताओं और युवाओं की मौजूदगी के कारण यह प्रदर्शन राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया। हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी लोगों की संख्या और उन्हें छोड़े जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

Location :  Chandigarh

Published :  10 October 2026, 12:47 PM IST

Advertisement