महिला आरक्षण पर सियासत तेज, अखिलेश बोले- जनगणना बिना आरक्षण कैसे?

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सिर्फ नारा बनाना चाहती है और बिना जनगणना के आरक्षण देना संभव नहीं है। उन्होंने विपक्ष की एकता को इस मुद्दे पर जीत बताया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 April 2026, 2:08 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार को सियासी पिच पर मुकाबला बेहद तीखा नजर आया । सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ जबरजस्त हमला करके राजनीतिक माहौल गरमा दिया। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “नारी” के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि यह बिल महिलाओं के हक के लिए नहीं, बल्कि सियासी फायदा उठाने की कोशिश है।

‘नारी को नारा बनाने’ का आरोप

सपा प्रमुख ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के बजाय उन्हें सिर्फ एक चुनावी नारे के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए भाजपा महिलाओं की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही थी।

जनगणना पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अपने बयान में जनगणना को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार अभी तक जनगणना ही नहीं करा पा रही है, तो महिलाओं को आरक्षण देने की प्रक्रिया कैसे तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनगणना होती है, तो जातीय जनगणना की मांग भी उठेगी, जिससे यह साफ होगा कि किस वर्ग की महिलाओं को कितना हक मिलना चाहिए। उनके अनुसार, सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया से बच रही है ताकि वास्तविक सामाजिक संतुलन सामने न आ सके।

पुराने बयान से नई बहस, अखिलेश यादव ने शेयर किया योगी का पुराना वीडियो

“आधी आबादी को हक चाहिए, लेकिन कौन तय करेगा?”

सपा मुखिया ने कहा कि वह महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में हैं, लेकिन यह तय होना जरूरी है कि “आधी आबादी” में किन वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिना सही आंकड़ों के यह तय किया जा सकता है कि आरक्षण का लाभ किसे मिलेगा। उनके मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आंकड़ों पर आधारित होनी चाहिए, जो फिलहाल संभव नहीं दिख रही है।

भाजपा के ‘CMF फॉर्मूला’ पर हमला

अपने बयान में अखिलेश यादव ने भाजपा के कथित “CMF फॉर्मूला” यानी “Create Mistrust and Fear” पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले समाज को छोटे-छोटे गुटों में बांटती है और फिर उनमें डर का माहौल बनाकर सत्ता हासिल करती है। उनका कहना था कि अब यह फॉर्मूला काम नहीं कर रहा है, क्योंकि जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि भाजपा की हार का सिलसिला शुरू हो चुका है।

अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित श्रमिकों से मुलाकात; जानिये पूरा अपडेट

महिलाओं को लेकर नई सियासत

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अब महिलाओं के बीच भी विभाजन की राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

Location :  Lucknow

Published :  19 April 2026, 2:08 PM IST