पुराने बयान से नई बहस, अखिलेश यादव ने शेयर किया योगी का पुराना वीडियो

महिला आरक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है, जिससे इस मुद्दे पर नई बहस छिड़ गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 April 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Lucknow: महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मामला और दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि वार पुराने बयान के सहारे किया गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो शेयर कर ऐसा सियासी तीर चलाया है, जिसने भाजपा को घेरने की नई जमीन तैयार कर दी है।

पुराने वीडियो से नई बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ महिला आरक्षण विधेयक पर पार्टी के अंदर चर्चा की बात करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि सदन में पेश होने से पहले पार्टी स्तर पर इस पर विचार होना चाहिए और जनप्रतिनिधियों की राय सुनी जानी चाहिए।

अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित श्रमिकों से मुलाकात; जानिये पूरा अपडेट

अखिलेश यादव का सीधा हमला

इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन उसकी सोच आज भी पुरातनपंथी है। अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो लोग महिलाओं को परिवार तक सीमित रखने की सोच रखते हैं, वे महिला सशक्तिकरण की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने कभी महिलाओं को फैसले लेने की आजादी के खिलाफ बयान दिए, वे आज महिला अधिकारों की बात कर रहे हैं।

‘नारी को खुलकर सांस लेने दें’

सपा प्रमुख ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के रहते महिलाओं को खुलकर आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा महिलाएं ऐसी सोच से आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें बराबरी का अधिकार चाहिए।

Location :  Lucknow

Published :  18 April 2026, 1:45 PM IST

Advertisement