हिंदी
थप्पड़ कांड में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: दिल्ली में थप्पड़ कांड के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर ली है। इसके अलावा पुलिस PWD के इंजीनियरों द्वारा दी गई शिकायत पर के आधार पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
आप विधायक के जनरैल सिंह पर एफआईआर दर्ज
दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एक बयान में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायतों के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना के संबंध में कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिन पर जांच के दौरान कार्रवाई की जाएगी।
Dynamite Alert | दिल्ली में लगातार वारदात; रेप केसों से हिली राजधानी, देखिये क्राइम डायरी
प्रवेश वर्मा पर एनसीआर दर्ज
तिलक नगर में हुई झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद खड़ा हुआ था। इस दौरान साहिब सिंह नाम का युवक सड़क निर्माण और उसकी गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों को लेकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री प्रवेश वर्मा से शिकायत की।
सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की तैयारी, कॉलेजियम ने 3 हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम सुझाए
इसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई और इसके बाद मंत्री ने साहिब सिंह को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि जरनैल सिंह के एक कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया, तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में आकर जो करेगा, मैंने भी वही किया।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 10:27 PM IST