
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स गूगल)
Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो अलग-अलग समय के दृश्य दिखाए गए हैं। पहला वीडियो साल 2019 का बताया जा रहा है, जिसमें एक भाजपा नेता जनता के बीच “कमल-कमल” के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वह लोगों से चुनाव में कमल के पक्ष में वोट करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।
इसी वीडियो के साथ एक दूसरा क्लिप भी जोड़ा गया है, जिसे 2026 का बताया जा रहा है। अखिलेश यादव के मुताबिक इसमें वही नेता बदले हुए अंदाज में नजर आते हैं। वीडियो में नेता कथित तौर पर “लुट गए, लुट गए, व्यापारी लुट गए” कहते हुए दिख रहे हैं और छाती पीटते नजर आ रहे हैं। इस बदलाव को लेकर सपा प्रमुख ने बीजेपी पर तंज कसा है।
नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- पीएम बनकर रिटायर होना चाहिए था
अखिलेश यादव ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “भाजपाई मतलब आततायी! बीजेपी सरकार अर्थात अत्याचार और भ्रष्टाचार!” उनका यह बयान सीधे तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला माना जा रहा है। सपा प्रमुख अक्सर इसी तरह सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक मुद्दों को उठाते रहते हैं।
इस पूरे मामले में अखिलेश यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर तरीके से पैसा कमाने में लगी है और अब AI के नाम पर भी लोगों से वसूली की जा रही है। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा कि बीजेपी के लिए AI का मतलब “आमदनी इनकम” हो गया है।
अखिलेश यादव ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस खुलेआम उगाही कर रही है। उनका कहना है कि चौराहों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आते, बल्कि आगे छिपकर चालान काटते हैं। यह सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।
Location : Lucknow
Published : 11 April 2026, 2:09 PM IST