Bihar Election: महागठबंधन ने खोले पत्ते; तेजस्वी होंगे CM उम्मीदार, जानें जीतने पर कौन होंगे डिप्टी CM?

विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां महागठबंधन ने प्रेस वार्ता कर अपने पत्ते खोल दिये हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज महागठबंधन बड़ा ऐलान कर दिया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 23 October 2025, 12:47 PM IST

Patna: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां महागठबंधन ने प्रेस वार्ता कर अपने पत्ते खोल दिये हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज महागठबंधन बड़ा ऐलान कर दिया है। पटना में आज कांग्रेस, आरजेडी समेत महागठबंधन प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है।

तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। आरजेडी की यह मांग रही है कि तेजस्वी यादव के नाम का पहले ही ऐलान कर दिया जाए ताकि चुनाव में फायदा मिले। हालांकि अब तक कांग्रेस इससे बचती रही है, लेकिन अब खबर है कि सहमति बन गई है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का भी मानना है कि तेजस्वी यादव के नाम का पहले ही ऐलान करने से चुनाव में लाभ मिलेगा।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी। पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

गहलोत ने कहा, "तेजस्वी एक नौजवान हैं, इनका लंबा फ्यूचर है। जिनका लंबा फ्यूचर होता है जनता उसका साथ देती है। ये नौजवान हैं और कमिटमेंट रखते हैं। पिछली बार इन्होंने जो नौकरी के स्लोगन दिए थे, जो वादे किए थे उसमें खरे उतरे।"

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरजेडी के तेजस्वी यादव, मनोज झा, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, पवन खेड़ा सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ़्रेंस से ठीक पहले भी तेजस्वी यादव और नेता अशोक गहलोत के बीच अलग से मुलाक़ात हुई।

महागठबंधन ने घोषणा की है कि बिहार में उसकी सरकार बनने पर दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, इनमें से एक डिप्टी सीएम विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी होंगे।

Location : 
  • Bihar

Published : 
  • 23 October 2025, 12:47 PM IST