हिंदी
7 बार विधायक रहे अनंत सिंह का बड़ा ऐलान( img:x)
Patna: मोकामा के छोटे सरकार यानी विधायक अनंत सिंह अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने बेबाकी से अपनी बातें रखी हैं। बेटी की शाही शादी के बाद अब उनके सामने दो तारीखें हैं, 30 नवंबर को विधानसभा की सदस्यता से जुड़े नोटिस का जवाब देना है और चार दिसंबर को पटना कोर्ट में सरेंडर करना है।
लेकिन इन कानूनी चुनौतियों के बीच अनंत सिंह के तेवर में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। उनका कहना है कि वे दोनों काम के लिए तैयार हैं। उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और उम्मीद है कि इस झूठे मुकदमे से उन्हें राहत मिलेगी। अपने मुकदमों और मौजूदा हालात पर बात की, बल्कि अपनी सियासी पारी को लेकर भी दिलचस्प खुलासे किए।
सात बार विधायक बन चुके छोटे सरकार ने साफ कहा कि अब वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हां, लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर बेटे को मोकामा का विधायक बनने का शौक हुआ तो उसे पहले किस बात के लिए तैयार रहना होगा।
अनंत सिंह ने कहा कि वे सात बार विधायक बन चुके हैं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। कहा कि विधायक का चुनाव जीतने के बाद रहने के लिए जो आवास मिलेगा, वह चिड़ियाघर जैसा होगा। वहां वे खुद भी नहीं जाएंगे। इसलिए अब विधानसभा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। हालांकि, राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाने की बात उन्होंने नहीं कही। अनंत सिंह ने कहा कि अगर मूड हुआ तो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। यानी विधानसभा चुनाव से दूरी बनाने का फैसला करने वाले छोटे सरकार ने संसद की राजनीति के लिए रास्ता खुला रखा है।
बेटे की राजनीति में एंट्री के भी दिए संकेत(img: AI Generated )
अनंत सिंह से जब पूछा गया कि क्या उनके बेटे भी चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब भी अपने अंदाज में दिया। कहा कि बेटे के साथ बैठकर बात करेंगे। अगर उसका मन मोकामा का विधायक बनने का है तो उसे जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि बेटे को यह भी समझना होगा कि उनकी तरह करीब 70 मुकदमों का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है।
बातचीत में अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भगवान मानते हैं। क्योंकि उन्होंने बिहार के लिए बहुत काम किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हीं की सरकार में उनकी पूरी दुर्गति हुई। 12 साल जेल में रहना पड़ा। लेकिन बिहार के लिए उन्होंने बहुत किया है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार उन्हें पहचानते हैं, लेकिन पूछ दिया कि वे कहां रहते हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की ओर से दिए गए फ्लैट में रहते हैं। आनंद मोहन को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अनंत सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो सरकार बदलेगी कैसे।
Location : patna
Published : 28 November 2026, 1:24 PM IST
Topics : anant singh Bihar Legislative Assembly Lok Sabha elections Nitish Kumar Political Succession