जब तानों में बदल जाए बातचीत….तो सुधार लें ये आदत, वरना टूट सकता है रिश्ता

शादीशुदा जीवन में तकरार और गलतफहमियां आम हैं, लेकिन जब बातें बार-बार तानों और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने तक पहुंचे जाए, तो ऐसे में स्थिति गंभीर हो जाती है। यह स्थिति रिश्ते को खत्म करने को मजबूर कर देती है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं और अपने प्यारे रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। आज हम आपको बताने वाले हैं कि हेल्दी रिलेशनशिप को लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 February 2026, 4:29 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"हेल्दी रिलेशनशिप को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव खुली और ईमानदार बातचीत होती है। पति को शांति से पत्नी से बात करनी चाहिए और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि नाराजगी की असली वजह क्या है। बिना टोके और जज किए बात सुनना रिश्ते में भरोसा बनाने की पहली शर्त है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिश्ता सुधारने के लिए आत्ममंथन महत्वपूर्ण है। पति-पत्नी को अपनी कम्युनिकेशन स्किल, संवेदनशीलता और समझदारी पर काम करना चाहिए। छोटे बदलाव भी रिश्ते में बड़ा फर्क ला सकते हैं। यह न केवल रिश्ते को सुधारता है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जीवन को संतुलित और खुशहाल बनाता है। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"रिश्ते में अपनापन बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखते हैं। प्यार भरे शब्द, सहयोग और सम्मान दिखाना सामने वाले को यह अहसास कराता है कि वह रिश्ते में अहम है। एक्सपर्ट्स कहते है कि धैर्य रखना भी जरूरी है, क्योंकि बदलाव समय लेता है और लगातार प्रयास से ही स्थायी सुधार संभव है। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पति-पत्नी को यह विचार करना चाहिए कि क्या रिश्ते में भरोसे, सम्मान या तालमेल से जुड़ी कोई गहरी समस्या है। जब तक असली वजह सामने नहीं आएगी, समाधान मुश्किल है। जड़ तक पहुंचकर समस्या की पहचान करना ही स्थायी सुधार की दिशा में पहला कदम है। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"यदि हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और तनाव बढ़ता जा रहा है, तो कपल काउंसलिंग से हिचकिचाना नहीं चाहिए। प्रोफेशनल काउंसलर बातचीत को सही दिशा दे सकता है और रिश्ते में सुधार की राह खोल सकता है। समय पर मदद लेना कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी का संकेत है। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 February 2026, 4:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement