हिंदी
अगर आपके घर में कोई पुरानी या साधारण सी दिखने वाली ट्रे पड़ी है जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे नया लुक देने के लिए टूटे हुए कांच के टुकड़ों का शानदार उपयोग किया जा सकता है। आपको बस उस ट्रे के ऊपर इन चमकीले टुकड़ों को किसी अच्छे गोंद की मदद से मनचाहे डिजाइन में चिपकाना है। यह खूबसूरत मोजैक ट्रे आपकी सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल की रौनक बढ़ा देगी और जब आप इसके जरिए मेहमानों को सर्व करेंगे, तो यह आपकी तारीफ की वजह बनेगी। (Img- AI)
Published : 1 July 2026, 4:04 PM IST