हिंदी
स्वाद की बात करें तो ब्रोकली का टेस्ट थोड़ा तीखा और हल्का कड़वापन लिए होता है, जबकि फूलगोभी का स्वाद काफी सौम्य और सिंपल माना जाता है। यही वजह है कि भारतीय रसोई में फूलगोभी की सब्ज़ी ज्यादा लोकप्रिय है। ब्रोकली को सलाद, स्टिर-फ्राय या सूप में आसानी से शामिल किया जा सकता है और यह जल्दी पक भी जाती है। वहीं फूलगोभी को पकाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। अगर आप झटपट हेल्दी मील चाहते हैं, तो ब्रोकली एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। (Img: Google)
Published : 3 February 2026, 3:44 PM IST