Monsoon Tourism: बरसात में घूमना है बेहद पसंद? भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर लें प्रकृति का असली मजा

भारत के टॉप 5 मानसून डेस्टिनेशंस की लिस्ट, जहां बारिश के मौसम में कूर्ग, मुन्नार, मेघालय, लोनावला और वैली ऑफ फ्लावर्स की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। नेचर लवर्स और ट्रेकर्स के लिए परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 June 2026, 11:45 AM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए हर किसी को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। बारिश की बूंदें गिरते ही प्रकृति जैसे एक नया रूप ले लेती है और चारों तरफ हरियाली की चादर बिछ जाती है। (Img- Internet)
2 / 7 \"Zoom\"अगर आप भी इस बरसाती मौसम को सिर्फ घर की खिड़की से देखने के बजाय करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो भारत में ऐसी कई अद्भुत जगहें हैं जो मानसून में किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं। आइए जानते हैं देश के 5 ऐसे ही बेस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में, जहां की ट्रिप आप इस सीजन में प्लान कर सकते हैं। (Img- Internet)
3 / 7 \"Zoom\"केरल का मुन्नार मानसून प्रेमियों के लिए पहली पसंद माना जाता है। यहां जून से सितंबर तक होने वाली झमाझम बारिश के बीच बादलों से ढकी वादियां और कलकल बहते झरने एक अलग ही दुनिया का अहसास कराते हैं। (Img- Internet)
4 / 7 \"Zoom\"वहीं इंडिया का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले कर्नाटक के कूर्ग में मानसून का जादू जून से अक्टूबर तक चलता है। बारिश के मौसम में कूर्ग के कॉफी बागान, धुंध से घिरे पहाड़ और ठंडी हवाएं यहां के शांत वातावरण को बेहद सुकूनदेह बना देती हैं। (Img- Internet)
5 / 7 \"Zoom\"उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध 'वैली ऑफ फ्लावर्स' (फूलों की घाटी) को पर्यटकों के लिए 1 जून से खोल दिया गया है। जुलाई और अगस्त के महीनों में यहां सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जो ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी सपने जैसे लगते हैं। (Img- Internet)
6 / 7 \"Zoom\"दूसरी ओर, अगर आप सबसे ज्यादा बारिश का अनुभव करना चाहते हैं तो मेघालय बेस्ट है। मई से ही यहां भारी बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बादलों से घिरी हरी-भरी पहाड़ियां, रहस्यमयी गुफाएं और विशाल झरने इस जगह को बेहद रोमांचक बना देते हैं। (Img- Internet)
7 / 7 \"Zoom\"मुंबई और पुणे के करीब रहने वाले लोगों के लिए लोनावला से बेहतर कोई वीकेंड गेटवे नहीं हो सकता। जून से सितंबर के दौरान यहां का मौसम बेहद रोमांटिक हो जाता है। बारिश शुरू होते ही यहां के पश्चिमी घाट की पहाड़ियां और घाटियां जीवंत हो उठती हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  10 June 2026, 11:45 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement