

MrBeast ने 5 मिनट की वीडियो से करोड़ों कमाकर दुनिया का सबसे अमीर YouTuber बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता का राज है बड़ा कंटेंट और सामाजिक मदद। जानिए उनकी कमाई और खर्चों के पीछे की कहानी।
यूट्यूब के बादशाह MrBeast
New Delhi: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया मनोरंजन के साथ-साथ करोड़ों कमाने का बड़ा जरिया बन चुका है। खासकर यूट्यूब ने कई कंटेंट क्रिएटर्स को रातों-रात स्टार बना दिया है, जो पहले सिर्फ मजे के लिए वीडियो बनाते थे। लेकिन अब वही वीडियो उन्हें करोड़ों की कमाई कराने वाले प्लेटफॉर्म में तब्दील हो गए हैं। इनमें सबसे आगे हैं MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। महज 25 साल की उम्र में जिमी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी दुनिया भर में चर्चा है।
MrBeast ने 2012 में यूट्यूब पर कदम रखा था। शुरूआत में वह गेमिंग वीडियो और छोटे-छोटे व्लॉग्स बनाते थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपने कंटेंट में बड़ा बदलाव किया और स्टंट, चैलेंज, और गिवअवे के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 280 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बनाते हैं। उनके वीडियो कुछ घंटों में करोड़ों व्यूज बटोर लेते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में भारी इजाफा हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि MrBeast एक वीडियो से कितना कमाते हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हर वीडियो से औसतन 5 से 10 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है। यह राशि यूट्यूब एड रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स, और मर्चेंडाइज बिक्री से मिलकर बनती है। सिर्फ 5 मिनट की एक वीडियो से ही MrBeast को लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की आमदनी होती है। अगर वीडियो वायरल हो जाए और व्यूज अरबों में पहुंच जाएं, तो यह कमाई और भी बढ़ जाती है।
दुनिया का सबसे अमीर YouTuber
यह बात भी सच है कि MrBeast अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपने वीडियो पर खर्च करते हैं। वे अक्सर वीडियो में करोड़ों रुपये के गिवअवे करते हैं, महंगी गाड़ियां बांटते हैं, और अनोखे सेट बनाते हैं। इसी अनोखे अंदाज ने उन्हें यूट्यूब पर अलग पहचान दिलाई है और लोगों को उनकी ओर आकर्षित किया है।
YouTube पर पैसा कमाना अब नहीं होगा आसान, 15 जुलाई से नई पॉलिसी लागू, इन पर गिरेगी गाज
MrBeast सिर्फ मनोरंजन के लिए वीडियो नहीं बनाते, बल्कि उनमें इंसानियत और मदद का भी संदेश देते हैं। उन्होंने गरीब परिवारों को आर्थिक मदद दी है, स्कूल और अस्पताल बनवाए हैं, और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ भी लगाए हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ फैंस तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ती है।
YouTube ने लॉन्च किया मल्टी-लैंग्वेज डबिंग फीचर, क्रिएटर्स की कमाई अब हो सकती है दोगुनी; जानें कैसे
MrBeast का यूट्यूब करियर यह दिखाता है कि कैसे कड़ी मेहनत, क्रिएटिविटी और इंसानियत मिलकर एक युवा को दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर बना सकती है। 5 मिनट की एक वीडियो से करोड़ों की कमाई, अरबों के खर्चे, और सामाजिक योगदान ने उन्हें एक मिसाल बना दिया है।
No related posts found.