Jaipur News: नाना की विदाई में शामिल होने आया था भारत… खुद अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हुआ शिकार

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 June 2025, 8:02 PM IST
google-preferred

जयपुर: गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बीकानेर के इस शख्स की मौत

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इस विमान में राजस्थान के कई यात्री बैठे हुए थे, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बीकानेर का अभिनव भी शामिल है।

आपको बता दें कि शिव पडिहार के पुत्र अभिनव पडिहार बीकानेर के रहने वाले थे, जो फिलहाल अहमदाबाद में रह रहे थे। 43 वर्षीय अभिनव कुछ समय पहले ही लंदन शिफ्ट हुए थे। वे श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पोते थे। किशनाराम नाई तीन बार विधायक रहे। उनके निधन पर वे दो माह पहले ही यहां आए थे। गुरुवार को इसके बाद वे एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रहे थे, लेकिन दर्दनाक हादसे में उनकी सांसें थम गईं।

इनकी भी मौत इस भीषण हादसे में उदयपुर शहर के मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के दो बच्चों की भी मौत हो गई वहीं बालोतरा जिले के अराबा दुदावता के मदन सिंह राजपुरोहित की पुत्री नवविवाहिता खुशबू कंवर राजपुरोहित का नाम भी यात्रियों की सूची में शामिल था।

खुशबू शादी के चार माह बाद पहली बार पति से मिलने लंदन जा रही थी। अहमदाबाद विमान हादसा, राजस्थान का पूरा परिवार हादसे का शिकार, डॉक्टर का परिवार लंदन शिफ्ट हो रहा था, जांच के आदेश गौरतलब है कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और 10 अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। यह विमान 2016 में एयरलाइंस के बेड़े में शामिल

बता दें कि,  अहमदाबाद में आज  मेघानी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त  हो गया। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार देखते ही अफरा तफरी मच गई थी। जोकि यात्री विमान था।  और  अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।

Location : 

Published :