मुख्य अभियंता ने किया रोहिन नदी के तटबंधों का निरीक्षण, बोले गुणवत्ता से समझौता बर्दास्त नहीं

मुख्य अभियंता विकास कुमार द्वारा रोहिन नदी के तटबंधों और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नदी के किनारे स्थित तटबंधों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और अब तक किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

महराजगंज: सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार द्वारा रोहिन नदी के तटबंधों और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता जय प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नदी के किनारे स्थित तटबंधों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और अब तक किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निरिक्षण के दौरान विभागीय अभियंताओं ने उन्हें अवगत कराया कि तटबंधों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और समयबद्ध रूप से इसे पूर्ण किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता ने निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं।

इसी क्रम में लोगों को तटबंध सुरक्षा और बाढ़ से संबंधित सावधानियों के प्रति जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मुख्य अभियंता के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

रैली के दौरान मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और सिंचाई विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन आमजन को भी सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे नदी के किनारे अनावश्यक गतिविधियों से बचें और आपदा के समय प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान मौके पर कई अधिशासी अभियंता राजीव कपिल,अवर अभियंता और परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की छवियां विभागीय रिकॉर्ड हेतु संकलित की गईं और जनसंपर्क माध्यमों के जरिए साझा भी की गईं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 July 2025, 7:51 PM IST

Advertisement
Advertisement