कौन हैं आर्यन मान, जो जीते हैं DUSU के अध्यक्ष पद का चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित हुए। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ABVP उम्मीदवार आर्यन मान, जिन्होंने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 19 September 2025, 6:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित हुए। इन नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर कब्ज़ा जमाया। वहीं, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) केवल उपाध्यक्ष पद तक सिमट गई।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ABVP उम्मीदवार आर्यन मान, जिन्होंने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया।

कौन हैं आर्यन मान?

आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में हंसराज कॉलेज से बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में लाइब्रेरी साइंस में एम.ए. कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं और खेल कोटे के ज़रिये दिल्ली विश्वविद्यालय में दाख़िला पाया था। राजनीति में सक्रिय रहते हुए, आर्यन ने ABVP के कई छात्र आंदोलनों में भाग लिया है खासकर शुल्क वृद्धि विरोध और खेल सुविधाओं की मांग को लेकर।

चुनावी रणनीति और प्रचार

आर्यन मान का चुनाव प्रचार बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने लक्ज़री गाड़ियों (जैसे रेंज रोवर) के काफिले के साथ कैंपस में प्रचार किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर Instagram और X पर उनकी टीम ने जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई।इतना ही नहीं, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद ने भी आर्यन मान को समर्थन दिया। परिवार की खाप राजनीति से जुड़ी पृष्ठभूमि ने भी उन्हें मजबूती प्रदान की।

चुनावी वादे और घोषणाएं

आर्यन मान ने अपने घोषणापत्र में छात्रों के लिए कई आकर्षक योजनाएं पेश कीं, जिनमें दिल्ली मेट्रो के लिए सस्ती छात्र पास सुविधा, विश्वविद्यालय कैंपस में मुफ्त Wi-Fi, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर की नियुक्ति, बेहतर खेल सुविधाएं और स्टेडियम उन्नयन , शोध छात्रवृत्ति में सहायता और फंडिंग,
और दिव्यांग छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं और आसान पहुंच ये सभी शामिल है।

मतदान और परिणाम का परिदृश्य

DUSU चुनाव में 18 सितंबर 2025 को मतदान हुआ। लगभग 2.75 लाख छात्र मतदाता सूची में दर्ज थे। इस बार मतदान प्रतिशत रहा 39.45%। ABVP ने अध्यक्ष (आर्यन मान), सचिव और संयुक्त सचिव पद जीते। NSUI ने केवल उपाध्यक्ष पद पर कब्ज़ा बनाए रखा।

पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि

आर्यन मान का परिवार हरियाणा की सतरह खाप पंचायत से जुड़ा है। उनके दादा चंद मान खाप के प्रधान थे। उनके चाचा अशोक मान वर्तमान में खाप का नेतृत्व संभाल रहे हैं। इस वजह से आर्यन को समाज का व्यापक समर्थन मिला, जिसने उनकी जीत को और भी आसान बना दिया।

DUSU चुनाव 2025 ने साफ़ कर दिया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी भी ABVP का दबदबा बरकरार है। आर्यन मान की प्रचंड जीत ने न केवल NSUI को झटका दिया है, बल्कि छात्र राजनीति में नए चेहरे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। छात्रों की निगाहें अब इस पर टिकी होंगी कि आर्यन अपने चुनावी वादों को कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से पूरा करते हैं।

UP Crime: रायबरेली में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट से हड़कंप, 8 लोग घायल

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 September 2025, 6:26 PM IST

Advertisement
Advertisement