हिंदी
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत सुहानी हो रही है। रात के तापमान में गिरावट दिख रही है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 7-8 नवंबर के बाद ठंड में तेजी आएगी और मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली का AQI 232
New Delhi: राजधानी दिल्ली में नवंबर की शुरुआत होते ही रात के तापमान में गिरावट दिखने लगी है, लेकिन दिन के समय अभी ठंड का पूरा अहसास नहीं हो रहा है। मौसम में बदलाव के कारण बादल छाए रहने से दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। लोग फिलहाल हल्के गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
स्काईमेट वेदर के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि अक्टूबर का महीना साइक्लोनिक एक्टिविटी से प्रभावित रहा, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नवंबर के पहले हफ्ते में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 7 और 8 नवंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर पड़ेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और हवा की गति बढ़ने से ठंड में तेजी आ सकती है। हालांकि, कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा दिसंबर के पहले हफ्ते में ही दस्तक देगा।
दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में जहां दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, वहीं हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 218 पर रहा। नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री और AQI क्रमशः 245 और 232 दर्ज किया गया।
UP Weather Update: बदरा आएंगे, हवा चलेगी! यूपी में 30-31 अक्टूबर को मूसलधार बारिश का अलर्ट
गुड़गांव का तापमान थोड़ा कम रहा, जहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के साथ AQI 199 दर्ज हुआ। वहीं ग्रेटर नोएडा में AQI 241 और फरीदाबाद में सबसे अधिक 277 रहा, जो “खराब” श्रेणी में आता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर और खराब हो सकता है, क्योंकि ठंडी हवाएं और कोहरा हवा के प्रदूषकों को जमीन के करीब रोक देते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद दिन और रात, दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम अब सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 3 नवंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
Weather Update: पहाड़ों से उतरी ठंड, मैदानों में भी कंपकंपी, जानिए कब होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अक्टूबर में यूपी में औसत 65.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 131% अधिक रही। वर्तमान में प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियां बनी हुई हैं, जो नवंबर में भी जारी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।