Tarun Murder Case: उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा कड़ी, 1500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात

उत्तम नगर में ईद के मौके पर सुरक्षा बेहद कड़ी, मस्जिदों के आसपास पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती। ड्रोन निगरानी, बैरिकेड और चेकिंग के बीच शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 March 2026, 11:20 AM IST

Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालिया तरुण की हत्या झड़प के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। मस्जिदों और आस-पास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा

सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में इलाके की स्थिति नियंत्रण में रही। स्थानीय लोग और श्रद्धालु अपने घरों और मस्जिदों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों की तैनाती

ईद के मौके पर उत्तम नगर में 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक चौकियों और 400 से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊंची इमारतों पर पुलिस की निगरानी और ड्रोन से इलाके की सतत निगरानी की जा रही है।

दिल्ली के उत्तम नगर में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले

यातायात और चेकिंग

नजफगढ़ से उत्तम नगर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगाकर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। सभी वाहनों की डिग्गी खोली जा रही है और ट्रैफिक पुलिस की टीम चालान कर रही है। इसका उद्देश्य सुरक्षा और भी कड़ी बनाना है।

मीडिया और जनता के लिए निर्देश

मीडिया को उत्तम नगर के अंदर जाने पर फिलहाल पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सुरक्षा बलों की उपस्थिति से किसी को भी किसी तरह की असुविधा न हो। सभी उपाय शांति बनाए रखने के लिए किए गए हैं।

दिल्ली के उत्तम नगर में हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

प्रशासन का उद्देश्य

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में कोई चूक न हो। सुरक्षा बल आज देर शाम तक इलाके में तैनात रहेंगे, ताकि ईद का त्योहार पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

Location : 
  • Uttam Nagar

Published : 
  • 21 March 2026, 11:20 AM IST