Twisha Sharma Case: दिल्ली से भोपाल पहुंची CBI टीम, मंगलवार से खंगालेगी इस केस का राज

सीबीआई ने बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और भोपाल में मूल एफआईआर को फिर से दर्ज किया है। मामले में दहेज मृत्यु और क्रूरता की धाराओं के तहत पति और सास पर आरोप हैं। सीबीआई मंगलवार से जांच शुरू करेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 May 2026, 12:28 AM IST
google-preferred

Bhopal: त्विषा शर्मा केस की जांच पड़ताल करने के लिए सीबीआई की टीम सोमवार रात को भोपाल पहुंच चुकी है। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड की कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भोपाल पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई कल से जांच शुरू करेगी।

हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कहने के बाद सोमवार रात तक सीबीआई त्विषा शर्मा केस की जांच अपने हाथ में ले ली।

सीबीआई के अधिकारियों ने भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की है। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि भोपाल पुलिस केस डायरी और जांच की अन्य रिपोर्ट, दस्तावेज तैयार कर लिए थे। निर्देश मिलते ही सीबीआई को सौंप दिया है।

राज्य शासन ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की थी। इसके लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-6 के तहत विधिक प्रक्रिया पूरी की गई थी।

शादी के बाद प्रताड़ना के आरोप

एफआईआर में दर्ज तथ्यों के अनुसार, त्विषा शर्मा का विवाह 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह के साथ हुआ था। मृतका के परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उससे असंतुष्ट था और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

मामले में 12 मई 2026 की रात करीब 10:20 बजे मौत की सूचना प्रशासन को मिली थी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी बताया गया था, लेकिन बाद में आई विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया।

Location :  Bhopal

Published :  26 May 2026, 12:27 AM IST

Advertisement