गोरखपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, ई-रिक्शा चालकों पर रहम नहीं

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नाबालिग चालकों द्वारा संचालित ई-रिक्शा पर एक्शन लिया।

Gorakhpur: शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नाबालिग चालकों द्वारा संचालित ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई की गई।

इतने ई-रिक्शा चालकों का किया चालन

यातायात पुलिस ने काली मंदिर तिराहा, धर्मशाला चौराहा और शास्त्री चौराहा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते मिले 48 ई-रिक्शाओं का चालान किया गया, जबकि 11 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। वहीं एक नाबालिग चालक द्वारा ई-रिक्शा चलाने का मामला सामने आने पर वाहन को भी सीज कर कार्रवाई की गई।

गोरखपुर: थाना परिसर में ‘दबंगई Reel’ बनाना पड़ा भारी! जानें पूरी खबर

ई-रिक्शा चालकों को दिया निर्देश

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। शाम के समय बिना हेडलाइट जलाए चल रहे ई-रिक्शा चालकों को रोककर जागरूक किया गया। कुल 212 चालकों को निर्देश दिया गया कि शाम ढलने के बाद हेडलाइट चालू रखकर ही वाहन चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

इन पर भी कसा शिकंजा

इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को यातायात यार्ड लाकर सीज कर दिया गया। इसके अलावा शहरभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

Gorakhpur Crime: 13 साल पुराने केस में इंसाफ! गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

चेकिंग के दौरान 952 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया और 51 हजार रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 May 2026, 11:02 PM IST

Advertisement