Live Now

DUSU Election Results Live: ABVP को बढ़त, DUSU चुनाव में आर्यन मान आगे; जानें पल-पल की अपडेट

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 18 सितंबर को हुए। इस बार 39.45% मतदान दर्ज हुआ। कुल 1,33,412 में से 52,635 वोट पड़े। नतीजे आज आएंगे।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 19 September 2025, 10:12 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 19 Sep 2025 12:14 PM (IST)

      तीसरे राउंड उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

      DUSUचुनाव के तीसरे राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान 1073 वोट लेकर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को 480 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर ABVP के गोविंद तंवर को 954 और NSUI के राहुल झांसला को 931 वोट मिले, यहां मुकाबला बेहद कड़ा है। सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी 1123 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा (767 वोट) ने NSUI के लवकुश भड़ाना (733 वोट) पर बढ़त बना रखी है।

    • 19 Sep 2025 12:11 PM (IST)

      दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर ABVP की बढ़त

      दूसरे राउंड की मतगणना में डूसू अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के आर्यन मान ने 1526 वोट हासिल कर बढ़त बरकरार रखी है। एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को 528 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला 1531 वोट पाकर आगे हैं। वहीं, सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी (1273 वोट) और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा (1122 वोट) ने बढ़त बनाई हुई है।

    • 19 Sep 2025 11:58 AM (IST)

      DUSU Poll 2025: इन महिला उम्मीदवारों पर सबकी नज़र

      USU अध्यक्ष पद की दौड़ में इस साल महिला उम्मीदवारों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। तीन मुख्य दावेदारों में से दो महिलाएं हैं। कांग्रेस समर्थित NSUI ने जोसलिन नंदिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि SFI-AISA गठबंधन ने अंजलि को मैदान में उतारा है। तीसरे उम्मीदवार ABVP के आर्यन मान हैं।

      अध्यक्ष पद के लिए मुख्य दावेदार हैं:

      1- जोसलिन नंदिता चौधरी (NSUI )
      2- अंजलि (SFI-AISA)
      3- आर्यन मान (ABVP)

    • 19 Sep 2025 11:45 AM (IST)

      पहले राउंड में ABVP और NSUI के बीच कड़ा मुकाबला

      दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के पहले राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान 1696 वोट पाकर आगे हैं। एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी को 714 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला 1606 वोटों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी (1410 वोट) और दीपिका झा (1315 वोट) आगे चल रही हैं।

    • 19 Sep 2025 11:35 AM (IST)

      DUSU Elections: अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान की बढ़त

      दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शुरुआती राउंड की मतगणना में एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने बढ़त बना ली है। उन्हें 1696 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी जोसलिन चौधरी 714 वोटों पर सिमटीं। दूसरे राउंड की गिनती जारी है।

    • 19 Sep 2025 10:28 AM (IST)

      रूस में फिर आए भूकंप के जबरदस्त झटके

      रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के एक शक्तिशाली भूकंप ने धरती को हिला दिया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई और इसका केंद्र लगभग 10 किलोमीटर गहरे भूगर्भीय स्तर पर था।

      यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

    • 19 Sep 2025 10:14 AM (IST)

      अपर्णा यादव की मां समेत पांच एलडीए कर्मियों पर FIR

      राजधानी लखनऊ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट सहित लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के पांच अधिकारियों के खिलाफ जमीन घोटाले के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश रचने के तहत की गई है। आरोप है कि इन कर्मियों ने जानकीपुरम क्षेत्र के भूखंडों के आवंटन में हेराफेरी की थी।

      यहां पढ़ें पूरी खबर

       

New Delhi: आप पढ़ रहे हैं डाइनामाइट न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। यहां आपको राजनीति, नीति, प्रशासन, समाज और देश-दुनिया से जुड़ी हर अहम खबर मिनट-दर-मिनट मिलेगी सिर्फ एक क्लिक पर।

Location :