हिंदी
आज की ताज़ा खबरें लाइव 22 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।
आज की बड़ी खबर
उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में संत और मंदिर के पुजारियों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
राजद के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने बिहार भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की, जो एक राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है।
ICC की अगली बोर्ड बैठक 4 से 7 नवंबर तक दुबई में आयोजित होने वाली है, जहां BCCI एशिया कप 2025 ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा. एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की जिद और अनमनी रवैये के कारण BCCI इस मामले को ICC के समक्ष ले जाना चाहता है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी का पालन नहीं करने पर लगभग 1,000 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर जारी किए गए हैं।
पंजाब में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले तरनतारन जिले से सामने आए हैं, जहां 136 घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा प्रदूषण बढ़ने और पर्यावरणीय संकट को लेकर चिंता का विषय बन गया है।
पंजाब सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी समेत तीन जिलों के डीसी को बदल दिया गया है। साक्षी साहनी को अब ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मनजिंदर सिरसा पर पंजाब के सिखों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने सिरसा से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत फैलाते हैं।
एअर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी की घटना सामने आई है। बुधवार (22 अक्टूबर) को मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा। टेकऑफ के बाद तकनीकी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पायलट ने समय रहते यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया और विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतार लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल (एलजी) की बैठक आज शाम 4:30 बजे होगी। इस बैठक में पूजा की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। दिल्लीवासियों के लिए छठ पूजा की सहज व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा कि महागठबंधन में कोई भी झगड़ा नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी उलझनें जल्द दूर हो जाएंगी। गहलोत ने यह भी कहा कि एनडीए से डटकर मुकाबला करेंगे।
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। इस बैठक में गहलोत ने कहा कि 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है और चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा जारी रहेगी।
बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को आर्थिक न्याय की जरूरत है और इसके लिए MAA योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत मकान, अन्न और आमदनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए 30 हजार रुपये वेतन देने का भी ऐलान किया।
केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी गुरुवार को बंद होने वाले है। ऐसे में एक दिन पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करने में व्यस्त रहे, जबकि प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी के किनारे 17 स्थानों पर आदर्श छठ घाटों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, दिल्ली में अनुष्ठान के लिए 1000 अतिरिक्त जगहें बनाई जाएंगी, जिनमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 22 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।