Live Now

आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 21 अक्टूबर की बड़ी न्यूज़

आज की ताज़ा खबरें लाइव 21अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 21 October 2025, 8:20 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 21 Oct 2025 11:43 AM (IST)

      यमुना नदी में केमिकल डाले जाने पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

      दिल्ली में यमुना नदी में केमिकल मिलने की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले की त्वरित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। यादव ने पर्यावरण सुरक्षा और नदी संरक्षण पर प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए।

    • 21 Oct 2025 11:12 AM (IST)

      बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का हमला

      बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में पांच जवानों की मौत हो गई जबकि कई घायल भी हुए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    • 21 Oct 2025 10:46 AM (IST)

      बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में IP गुप्ता की IIP को 3 सीटें मिलीं

      बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने इंडिया अलायंस में आईपी गुप्ता की पार्टी IIP को तीन सीटें आवंटित की हैं। सहरसा से आईपी गुप्ता, जमालपुर से नरेंद्र तांती और बेलदौर से अनीषा चौहान को उम्मीदवार घोषित किया गया है। गठबंधन का कहना है कि ये कदम चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

    • 21 Oct 2025 10:23 AM (IST)

      हमास की कैद में मारे गए नेपाली छात्र का शव नेपाल पहुंचा

      हमास की कैद में मारे गए नेपाली छात्र का शव आज नेपाल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि छात्र की मौत की जांच जारी है। परिवार और स्थानीय प्रशासन ने उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    • 21 Oct 2025 09:15 AM (IST)

      सबरीमाला विवाद: SIT ने मुख्य आरोपी के दोस्त से की पूछताछ

      केरल में सबरीमाला मंदिर विवाद मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के करीबी दोस्त से पूछताछ की। अधिकारीयों ने मामले की जांच को तेज करने के लिए संदिग्धों और उनके संबंधियों से जरूरी जानकारियां जुटाई। SIT का कहना है कि इस पूछताछ से मामले में नई जानकारी मिलने की संभावना है, जो आगे की कानूनी कार्रवाई में सहायक होगी।

    • 21 Oct 2025 08:31 AM (IST)

      राजनाथ सिंह ने नेशनल पुलिस मेमोरियल पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

      दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचकर देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके साहस और समर्पण को याद रखेगा।

    • 21 Oct 2025 08:26 AM (IST)

      सोने-चांदी के दामों में हलचल

      भारत में सोना और चांदी न केवल आभूषणों के रूप में बल्कि परंपरा, समृद्धि और निवेश के प्रतीक के रूप में भी देखे जाते हैं। दीपावली, धनतेरस और अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर इनकी खरीद शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि हर त्योहारी सीजन में सोना-चांदी के बाजार में रौनक बढ़ जाती है और दामों में भी हलचल देखने को मिलती है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 21 Oct 2025 08:25 AM (IST)

      दीपावली के बाद दिल्ली का AQI बहुत खराब

      दीपावली के जश्न के बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा दमघोंटू हो गई है। भारी मात्रा में पटाखे जलाने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 500 के पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह 5 बजे नई दिल्ली का AQI 758 दर्ज किया गया।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 21 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 October 2025, 8:20 AM IST