

15 अक्टूबर 2025 की ताज़ा खबरें अब एक जगह! राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान, मौसम और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी यहां मिलेंगी। यह पेज दिनभर अपडेट होगा, ताकि आप हर बड़ी खबर से जुड़े रहें।
आज की ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव
बिहार चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो आगामी चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार का पोस्टमॉर्टम पीजीआई में पूरा हो गया। एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर और उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार भी लौट आईं। तीन बजे उनका शव सेक्टर 25 क्रिमेशन ग्राउंड लाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे को बेचने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस बार दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। आप इन पटाखों को 19 और 20 अक्टूबर तक जला सकते हैं।
IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बाद आज उनका चंडीगढ़ के पोस्टमॉर्टम पीजीआई मोर्ट्यूरी में किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है, जो एसडीएम और SIT की निगरानी में पोस्टमॉर्टम करेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
बिहार चुनाव से पहले एनडीए में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताते हुए अपने नेताओं को एनडीए के प्रत्याशी के नामांकन में न जाने को कहा। इसके बाद वे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने पहुंच गए।
RJD और VIP के बीच सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ है, जिसके तहत मुकेश साहनी की पार्टी VIP 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "NDA एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। पार्टी में सभी फैसले नीतीश कुमार की सहमति से होते हैं। वे लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं, निरंकुश नहीं।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि पार्टी की पहली सूची आज दोपहर तक जारी हो जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कल से शुरू होगा। झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है, जबकि NDA एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य है।
New Delhi: 15 अक्टूबर 2025 की दिनभर की ताज़ा और बड़ी खबरें आपके लिए अब यहां! भारत की राजनीति, आर्थिक हालात, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम के अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की हर महत्वपूर्ण जानकारी अब एक जगह! सभी बड़े घटनाक्रम, विकास और समसामयिक मुद्दों पर ताजे अपडेट पाएं। यह पेज लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप हर खबर से जुड़े रहें।