ISRO Bomb Threat: इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगलूरू से दिल्ली तक हड़कंप; एजेंसियां अलर्ट

बेंगलुरु स्थित इसरो (ISRO) मुख्यालय को बम होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद परिसर को एहतियातन खाली कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 2 July 2026, 5:46 PM IST
google-preferred

Bengaluru: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बंगलुरू स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को यह धमकी ईमेल के जरिये दी गई। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बंगलुरू से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। शुरूआती रिपोर्टों में पुलिस को जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह धमकी फर्जी मानी जा रही है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक एवं बम खोजी दस्ता (बीडीडीएस) इसरो मुख्यालय पहुंचा। पुलिस ने इसरो को मुख्यालय को तत्काल खाली कराया गया और तलाशी अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में ISRO के कर्मचारियों को एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि मुख्यालय परिसर में बम रखा गया है। ईमेल मिलते ही अधिकारियों ने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिसर खाली कर शुरू की गई तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मुख्यालय को खाली कराया गया और एंटी-सबोटेज जांच शुरू की गई। टीम ने परिसर के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक तलाशी ली। कई घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस को परिसर में कोई बम या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ईमेल को झूठी धमकी बताया।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

संजय नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ISRO ने अपने बयान में कहा कि 2 जुलाई को मिले धमकी भरे ईमेल के बाद एहतियात के तौर पर मुख्यालय को खाली कराया गया था। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। संस्था ने बताया कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी है और सुरक्षा से जुड़ी हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Location :  Bengaluru

Published :  2 July 2026, 5:27 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement