हिंदी
स्टारबक्स बंद कर रही सैकड़ों स्टोर
New Delhi: दुनियाभर में मशहूर कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) ने गुरुवार को अपने बिजनेस में सुधार और सेल्स बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि वह अपने संचालन में री-स्ट्रक्चरिंग (Restructuring) करने जा रही है, जिसके तहत सैकड़ों स्टोर को बंद किया जाएगा और कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कंपनी का अनुमान है कि इस प्रक्रिया में करीब एक बिलियन डॉलर का खर्च आएगा।
स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल के नेतृत्व में यह कदम प्रॉफिट बढ़ाने और बिक्री सुधारने के लिए उठाया गया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार इस महीने से ही कई स्टोर को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। जिन स्टोर्स को बंद किया जाएगा, वे कंपनी के कुल स्टोर्स का लगभग 1 प्रतिशत हैं। जून के अंत तक नॉर्थ अमेरिका में स्टारबक्स के कुल 18,734 स्टोर थे, जो सितंबर के अंत तक घटकर 18,300 रह जाएंगे।
स्टारबक्स स्टोर बंद
कंपनी ने यह भी बताया कि जिन स्टोर्स को बंद किया जा रहा है, उनमें ग्राहक और कर्मचारी दोनों के लिए उचित वातावरण की कमी थी और इन स्टोर्स से वित्तीय लाभ की संभावना कम दिखाई दे रही थी। स्टारबक्स के इस कदम का मुख्य उद्देश्य अपने ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाना और सीमित संसाधनों का सही उपयोग करना है।
भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने Starbucks के सीईओ, जानिए उनके बारे में खास बाते
सैकड़ों स्टोर बंद होने का असर कर्मचारियों पर भी पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि इससे करीब 900 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। यह इस साल की दूसरी बड़ी छंटनी है। फरवरी में पहले भी करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया था। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित कर्मचारियों को अच्छा सेवरेंस पैकेज और मदद प्रदान की जाएगी। साथ ही, कई ओपन वेकैंसी को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है।
स्टारबक्स की मुश्किलों का मुख्य कारण बढ़ते खर्च और घटती मांग है। अमेरिका में महंगे बेवरेज की मांग में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि चीन में कंपनी को कड़ी प्रतिस्पर्धा और कमजोर डिमांड का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से कंपनी ने अपनी चीन यूनिट में हिस्सेदारी बेचने का भी प्लान बनाया है।
स्टोर बंद करने और कर्मचारियों की छंटनी के इस निर्णय का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। इस साल अब तक स्टारबक्स के शेयरों में 7.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। निवेशकों का भरोसा कम होने और बाजार में मांग घटने के कारण कंपनी को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।
Starbucks: स्टारबक्स को खराब बिक्री और बहिष्कार के कारण 11 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान
विशेषज्ञों का कहना है कि स्टारबक्स का यह कदम रणनीतिक रूप से जरूरी था ताकि लंबी अवधि में कंपनी के संचालन को मजबूत किया जा सके। हालांकि, कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए यह बदलाव चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इसके बावजूद कंपनी का लक्ष्य अपने बिजनेस को अधिक स्थायी और लाभकारी बनाना है।
Location : New Delhi
Published : 29 September 2025, 4:47 PM IST
Topics : China coffee company Starbucks store closures US