श्रावणी मेले के पहले सोमवार पर देवघर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 4 लाख श्रद्धालुओं की दस्तक से प्रशासन अलर्ट

देवघर में श्रावणी मेले का पहला सोमवार इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और जलाभिषेक व्यवस्था तक हर मोर्चे पर तैयारियां तेज हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 7:39 PM IST

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का पहला सोमवार जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है। बाबा वैद्यनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की पूरी संभावना देखी जा रही है।

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 1 लाख 34 हजार श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक कर चुके हैं। वहीं पहले सोमवार को 3 से 4 लाख कांवरियों और श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा के नाम पर ये कैसी लापरवाही? श्रावणी मेले में 10 टन एक्सपायर्ड आटा मिलने से मचा हड़कंप

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

पहले सोमवार की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, कतार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। वहीं उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कुछ महीने पहले ही देवघर में पदभार संभाला है। ऐसे में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का पहला सोमवार उनके प्रशासनिक नेतृत्व की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: खत्म हुई डेटलाइन, अब प्रशासन की असली परीक्षा… 30 जुलाई से शुरू होगा आस्था का महासंगम

हर साल सावन में उमड़ती है भीड़

हर वर्ष सावन के पहले सोमवार को बाबा वैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ता है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की एक छोटी चूक भी बड़ी चुनौती बन सकती है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, लेकिन असली परीक्षा आज लाखों श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था बनाए रखने की होगी। यही कारण है कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल देवघर पूरी तरह आस्था के रंग में रंग चुका है और बाबा वैद्यनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है।

Location :  Deoghar

Published :  2 August 2026, 7:39 PM IST