Rahul Gandhi Phone Taping Row: राहुल गांधी के फोन टैपिंग विवाद का क्या है सच? मचा सियासी तूफान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनका फोन टेप करने का खुलासा किया है। उनके इस खुलासे से देश में सियासी तूफान चरम पर है और राजनीति गरमाती जा रही है। आखिर क्या है इस विवाद का पूरा सच? पढ़ें पूरी स्टोरी

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 13 November 2026, 3:51 PM IST

New Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इन दिनों तमाम मुद्दों को लेकर सरकार समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार सियासी हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे फिर एक बार एक बड़ा खुलासा और आरोप सरकार पर लगाये।

राहुल गांधी का फोन कौन कर रहा टैप?

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका फोन टेप कर रहे हैं। उनके इस आरोप के बाद देश में एक नया सियासी तूफान खड़ा हो गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्योरोपों का दौर शुरू हो गया। यह मामला बड़ा तूल पकड़ता जा रहा है।

यह मामला क्या है, कैसे सामने आया और इसकी इनसाइड स्टोरी क्या है। इसी सवालों का जवाब मिलेगा आपको इस स्टोरी में।

West Bengal Housing Scheme में बड़ा फर्जीवाड़ा, CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा-लौटाने होंगे सरकारी पैसे

दरअसल, इस मामले की शुरूआत सोशल मीडिया मंच एक्स से शुरू हुई। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) हैंडल से दोपहर को एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में राहुल गांधी के 25 सैंकेड का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही अंग्रेजी लिखा गया है "आमने-सामने की बहस से यह साबित हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी विदेशी ताकतों के नियंत्रण में हैं और वे राष्ट्र-विरोधी हैं"।

वीडियो में राहुल गांधी एक कार में बैठे हैं और उनके हाथों में एक मोबाइल है। उस मोबाइल को दिखाकर राहुल गांधी कहते हैं कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि वे मेरा फोन टेप कर रहे हैं। राहुल आगे कहते हैं कि जब पीएम मोदी के साथ वन-टू-वन डिबेट होगी तो जनता को पता लग जाएगा कि उनको विदेशी ताकतें कंट्रोल कर रही है और यह भी लोग जान जाएंगी कि कौन राष्ट्र विरोधी है।

PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी इससे पहले भी पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती दे चुके हैं, जिस पर राजनीतिक घमासान पहले से ही मचा हुआ है लेकिन अब पीएम मोदी पर फोट टपिंग के आरोप लगाकर राहुल गांधी ने नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। उनके इस आरोप ने पहले से गरमाई सियासत में आग में घी डालने जैसा काम कर दिया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है।

KGMU धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन: UP STF रिपोर्ट में 13 नए डॉक्टरों के नाम, अब कसेगा शिकंजा

राहुल गांधी के फोन टेपिंग के आरोपों के बाद पक्ष और विपक्षी दल आमने सामने आ गये हैं। सरकार में शामिल नेता अलग-अलग माध्यमों और मंचों से राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल रहे हैं।

पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान

कांग्रेस पार्टी: कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राहुल गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सबूतों की जानकारी है क्योंकि वे फोन टैप करवा रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि खुली बहस से सच्चाई देश के सामने आ जाएगी।

अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी): सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के समय में तकनीक इतनी आसान हो गई है कि कुछ भी संभव है। उन्होंने इस संदर्भ में दिवंगत नेता अमर सिंह की पुरानी बातों का भी जिक्र किया।

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सुर्खियों में रहने की कोशिश बताया है।

केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश): केशव प्रसाद मौर्य ने इसे निचले स्तर की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि निराधार आरोप लगाना और भाग खड़ा होना राहुल गांधी की पुरानी आदत है।

केंद्रीय मंत्रियों का रुख: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही बहस की चुनौती पर स्पष्ट कर चुके हैं कि संसद ही चर्चा का सबसे उपयुक्त मंच है। सरकार ने कहा है कि यदि कांग्रेस औपचारिक अनुरोध करती है तो संसद का विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार किया जा सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  13 November 2026, 3:51 PM IST