हिंदी
नियुक्ति संंबंधित कैबिनेट मामलों की समिति ने अरुण कुमार सिंह को ONGC के चेयरमैन पद पर एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। उनकी नियुक्ति 7 दिसंबर से लागू होगी।
ONGC के वर्तमान चेयरमैन अरुण सिंह
New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ONGC के चेयरमैन पद पर अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। नियुक्ति संबंधी मामलों की केंद्रीय समिति ने बुधवार को अरुण कुमार सिंह को ओएनजीसी चैयरमैन के पद पर सेवा विस्तार की मंजूरी दी।
इसके साथ ही ओएनजीसी नए चेयरमैन के चयन के लिए PESB ने तीन सदस्यीय सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता PESB चेयरमैन करेंगे। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनी BPCL के पूर्व CMD रहे अरुण कुमार सिंह को 7 दिसंबर 2022 को ONGC के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया। तब उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए निर्धारित थी।
Big News: ONGC Chairman Arun Singh gets a one-year extension. 3-member Search-cum-Selection Committee led by the PESB Chairman has been formed to pick a regular chairman. @ONGC_ @ChairmanONGC
— Dynamite News (@DynamiteNews_) December 3, 2025
अब एक साल के सेवा विस्तार के साथ वे इस पद पर लगातार चार सालों तक बने रहेंगे। ONGC के चेयरमैन पद पर एख साल के सेवा विस्तार के लिए अरुण कुमार सिंह की नियुक्ति 7 दिसंबर से लागू होगी।
अरुण कुमार सिंह वर्तमान में ONGC और इसके ग्रुप ऑफ़ कंपनियों के चेयरमैन हैं। उन्होंने 7 दिसंबर 2022 को यह पद संभाला। वे ONGC, ONGC विदेश लिमिटेड (OVL), मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL), ONGC पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (OPaL), ONGC एनर्जी सेंटर ट्रस्ट (OECT) और ONGC ग्रीन लिमिटेड (OGL) के चेयरमैन भी हैं। ONGC ग्रुप भारत में E&P सेक्टर में प्रमुख भूमिका निभाता है और OVL के माध्यम से विदेशों में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करता है।
अरुण सिंह ने इंडस्ट्री में लगभग चार दशकों का अनुभव हासिल किया है। वे पहले BPCL के चेयरमैन और MD रह चुके हैं और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड में प्रेसिडेंट (अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया) का पद भी संभाला। वे पेट्रोनेट LNG लिमिटेड (PLL) के बोर्ड में भी शामिल हैं।
उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1st रैंक हासिल की। वे ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (GCNI) के प्रेसिडेंट और फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज़ (FIPI) की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव ONGC और भारतीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
No related posts found.