हिंदी
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न (Img- Internet)
New Delhi: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचकर लोगों की सहनशक्ति को चुनौती दे रहा है। दिन ही नहीं, रात में भी लू के थपेड़े लोगों को राहत नहीं दे रहे। लेकिन इसी तपिश के बीच मौसम करवट करवट लेने जा रहा है, जिससे हालात बदल सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटे बेहद अहम हैं। इस दौरान तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो कई इलाकों में नुकसान पहुंचा सकती है।
इस अचानक बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की संयुक्त सक्रियता है। यह सिस्टम गर्मी को तो कम करेगा, लेकिन अपने साथ तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने का खतरा भी लाएगा। इसे मानसून से पहले का संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। 26 अप्रैल से शाम के समय बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन तुरंत राहत नहीं मिलेगी।
गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड! 40°C के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि फसलों को नुकसान की आशंका है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदलेगा। इन राज्यों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी, लेकिन मौसम अस्थिर बना रहेगा।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Weather Update: देशभर में मौसम का यू-टर्न, कहीं बारिश तो कहीं लू से लोग हो रहे बेहाल
मौसम का यह बदलाव राहत और खतरे दोनों लेकर आ रहा है। तेज हवाओं और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Location : New Delhi
Published : 26 April 2026, 8:15 AM IST