हिंदी
चक्रधरपुर रेल मंडल में 10 से 28 जून तक 18 ट्रेनें रद्द
रांची: यात्रियों को अगले कुछ दिनों में ट्रेनों की आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में 10 जून से 28 जून तक गम्हरिया-सीनी रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, इस दौरान टीआरटी मशीन से रेल लाइन की मरम्मत और संबंधित कार्य किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से मेगा ब्लॉक लिया गया है, जिससे कई ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा।
इस अवधि में टाटा-इतवारी, टाटा-बिलासपुर, समलेश्वरी, जनशताब्दी, इस्पात, उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगा। यात्रियों को सफर की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।
संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005/18006)
टाटा-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110)
हावड़ा-बरबिल जनशताब्दी (12021/12022)
टाटा-गुवा और टाटा-राउरकेला मेमू ट्रेनें (68003, 68043/68044)
टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114)
प्रतीकात्मक छवि (फाटो सोर्स- इंटरनेट)
हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871)
कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22862)
उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478)
साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287/13288)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी IRCTC वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें। इस मरम्मत कार्य से ट्रेन संचालन के साथ-साथ प्लेटफॉर्म व्यवस्था और रिजर्वेशन पर भी असर पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गम्हरिया-सीनी रेलखंड पर ट्रैफिक और सेफ्टी के लिहाज से जरूरी मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। टीआरटी मशीन से पटरियों की मरम्मत, स्लीपर बदलने और ट्रैक अलाइनमेंट का कार्य किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन दीर्घकालिक रूप से यात्रियों के हित में है।
Location : Ranchi
Published : 9 June 2025, 10:24 AM IST
Topics : Chakradharpur division Jharkhand News Railways released canceled train list Ranchi South Eastern Railway