Jharkhand News: चतरा में JJMP को बड़ा झटका, लेवी और आगजनी मामले में सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टंडवा थाना क्षेत्र में कोल कंपनियों से लेवी वसूली, धमकी और आगजनी की घटनाओं में शामिल JJMP के सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कोयला परियोजना में लगी कंपनी के ट्रक में आग लगाई थी और लेवी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 2:55 PM IST

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में उग्रवादी संगठनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोयलांचल इलाके में लेवी वसूली, धमकी और आगजनी की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले JJMP संगठन के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।

टंडवा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय Sunil Kumar Singh ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में उग्रवादी गतिविधियों और लेवी वसूली के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है।

कोल कंपनी को मिल रही थीं धमकियां

डीएसपी ने बताया कि आम्रपाली परियोजना में माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रही एनसीसी लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। फोन करने वाले खुद को JJMP और प्रतिबंधित TSPC नक्सली संगठन का सदस्य बताकर लेवी की मांग कर रहे थे।

उग्रवादी गिरफ्तार

ट्रक रोककर लगाई थी आग

पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी 2026 की रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। कोल उत्खनन कार्य में लगी एनसीसी कंपनी की एक वोल्वो ट्रक को पांच अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने ट्रक चालक और सुपरवाइजर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, ट्रक के अगले हिस्से पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई थी और कंपनी के कर्मचारियों में दहशत फैल गई थी।

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

घटना के बाद फिर आया धमकी भरा फोन

डीएसपी ने बताया कि आगजनी की घटना के अगले ही दिन कंपनी अधिकारियों को दोबारा फोन किया गया। फोन करने वालों ने फिर से JJMP संगठन का नाम लेते हुए लेवी की मांग की और धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।

एसपी को मिली गुप्त सूचना

झारखंड के लातेहार में सनसनीखेज मामला: शिकारी बनकर गया था युवक, लेकिन खुद हो गया शिकार, पेड़ के नीचे मिली लाश

जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक Animesh Nathani को गुप्त सूचना मिली कि मामले में शामिल JJMP का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ गीर गांव में छापेमारी की।

Location :  Jharkhand

Published :  22 May 2026, 2:55 PM IST