गीतकार प्रसून जोशी बनें प्रसार भारती के चेयरमैन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। अपनी प्रभावशाली लेखनी और गहरी सांस्कृतिक समझ के लिए जाने जाने वाले प्रसून जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया नैरेटिव को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 May 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार इस आशय का प्रेस रिलीज जारी किया है। साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में उनके व्यापक योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।

प्रसून जोशी अपने प्रभावशाली लेखन और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साहित्य, विज्ञापन और सिनेमा के क्षेत्र में व्यापक योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उत्तराखंड में बड़ा बदलाव: घर की कीमतें बढ़ीं, शराब हुई सस्ती, रोडवेज सफर हुआ अब आसान

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रसून जोशी के शब्दों में हमारी मिट्टी की सुगंध है और उनकी दृष्टि हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को दर्शाती है। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

कौन हैं प्रसून जोशी

प्रसून जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने प्रबंधन और संचार के क्षेत्र में भी पढ़ाई की। प्रसून जोशी ने हिंदी फिल्मों के लिए कई लोकप्रिय और भावनात्मक गीत लिखे हैं। उन्होंने तारे जमीन पर, रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग, फना, हम तुम और ब्लैक जैसी फिल्मों में गीत लिखे। उनके गीतों में संवेदनशीलता, देशभक्ति और सामाजिक सोच की झलक देखने को मिलती है।

प्रसून जोशी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ रह चुके हैं। साल 2017 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष बनाया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया में संतुलित और आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने की कोशिश की। फिल्मों के अलावा प्रसून जोशी विज्ञापन की दुनिया में भी बड़ा नाम हैं।

Delhi Metro स्टेशनों के बाहर बदलेगी तस्वीर, ट्रैफिक जाम खत्म करने की ये बड़ा प्लान

उन्हें गीत लेखन और रचनात्मक योगदान के लिए फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। वे 2016 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के न्यासियों में से एक हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रसून जोशी से प्रसार भारती के नेतृत्व में एक अनूठा दृष्टिकोण लाने की उम्मीद जतायी है, खासकर ऐसे समय में जब सार्वजनिक प्रसारण में तेजी से बदलाव हो रहा है और दर्शकों की बदलती अपेक्षाओं का सामना कर रहा है।

प्रसार भारती भारत का स्वायत्त सार्वजनिक सेवा प्रसारक है,जो प्रसार भारती अधिनियम 1990 के तहत स्थापित हुआ और 1997 से कार्यरत है। इसके अंतर्गत ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (DD) आते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  2 May 2026, 6:13 PM IST

Advertisement