गीतकार प्रसून जोशी बनें प्रसार भारती के चेयरमैन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। अपनी प्रभावशाली लेखनी और गहरी सांस्कृतिक समझ के लिए जाने जाने वाले प्रसून जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया नैरेटिव को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।