

15 अक्टूबर 2025 की ताज़ा खबरें अब एक जगह! राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान, मौसम और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी यहां मिलेंगी। यह पेज दिनभर अपडेट होगा, ताकि आप हर बड़ी खबर से जुड़े रहें।
आज की ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह सूची पार्टी के आगामी चुनाव रणनीति का हिस्सा है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 50 नक्सलियों ने बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों के खिलाफ सक्रिय थे। आत्मसमर्पण के बाद, इन नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा, जो राज्य सरकार की पहल है।
बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें मैथिली ठाकुर को चुनावी टिकट मिला है। इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान को नया बल मिलेगा।
हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का आज अंतिम संस्कार सेक्टर-25 श्मशान घाट पर हुआ। उनकी बेटियों ने अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी को भारी भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार में मंत्री कृष्णलाल पंवार और श्याम सिंह राणा भी पहुंचे।
हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग एकत्र हुए।
हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार आज सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर होगा और उनकी डेड बॉडी श्मशान घाट पहुंच चुकी है। उनकी पत्नी IAS सुमिता मिश्रा और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस जवान उन्हें सलामी देने के लिए तैयार हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने राखी सावंत को बड़ा झटका दिया। बता दें कि कोर्ट ने राखी सावंत की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने पति रितेश के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले को खारिज करते हुए कोई राहत नहीं दी।
राहुल गांधी 17 अक्टूबर को असम जाएंगे और जुबीन गर्ग के परिवार से मिलेंगे। यह मुलाकात असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनकी परिवारिक शोक संतप्त स्थिति को सांत्वना देने के लिए होगी।
टीवी और फिल्म अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। वह महाभारत में कर्ण के किरदार के लिए प्रसिद्ध थे। पंकज धीर की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
आज उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने कहा, "बिहार में NDA की सरकार जरूर बनेगी। बिहार के विकास के लिए हमारा गठबंधन मजबूत है।"
बिहार चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो आगामी चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार का पोस्टमॉर्टम पीजीआई में पूरा हो गया। एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर और उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार भी लौट आईं। तीन बजे उनका शव सेक्टर 25 क्रिमेशन ग्राउंड लाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे को बेचने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस बार दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री होगी। आप इन पटाखों को 19 और 20 अक्टूबर तक जला सकते हैं।
IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के आठ दिन बाद आज उनका चंडीगढ़ के पोस्टमॉर्टम पीजीआई मोर्ट्यूरी में किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है, जो एसडीएम और SIT की निगरानी में पोस्टमॉर्टम करेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
बिहार चुनाव से पहले एनडीए में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताते हुए अपने नेताओं को एनडीए के प्रत्याशी के नामांकन में न जाने को कहा। इसके बाद वे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने पहुंच गए।
RJD और VIP के बीच सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ है, जिसके तहत मुकेश साहनी की पार्टी VIP 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "NDA एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। पार्टी में सभी फैसले नीतीश कुमार की सहमति से होते हैं। वे लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं, निरंकुश नहीं।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि पार्टी की पहली सूची आज दोपहर तक जारी हो जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कल से शुरू होगा। झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है, जबकि NDA एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य है।
New Delhi: 15 अक्टूबर 2025 की दिनभर की ताज़ा और बड़ी खबरें आपके लिए अब यहां! भारत की राजनीति, आर्थिक हालात, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम के अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की हर महत्वपूर्ण जानकारी अब एक जगह! सभी बड़े घटनाक्रम, विकास और समसामयिक मुद्दों पर ताजे अपडेट पाएं। यह पेज लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप हर खबर से जुड़े रहें।