आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 10 अक्टूबर की बड़ी न्यूज़

आज की ताज़ा खबरें लाइव 10 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 October 2025, 7:27 AM IST
google-preferred
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Oct 2025 07:12 PM (IST)

      बिहार की सियासत में हलचल: RJD विधायक संगीत कुमारी ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

      बिहार में आरजेडी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी की विधायक संगीत कुमारी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। संगीत कुमारी के इस्तीफे की वजहों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
      विधानसभा सचिवालय को भेजा गया उनका इस्तीफा अब राज्य की सियासत में नए समीकरण खड़े कर सकता है।

    • 10 Oct 2025 06:48 PM (IST)

      SIT की गहन पूछताछ के बाद वाई पूरन कुमार के घर से टीम रवाना

      SIT टीम ने आज आईपीएस वाई पूरन कुमार के आवास पर कई घंटों तक पूछताछ और जांच पड़ताल की। टीम के रवाना होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज या सुराग हाथ लगे हैं।
      मामले में तेजी से बढ़ रही कार्रवाई से आने वाले दिनों में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

    • 10 Oct 2025 06:19 PM (IST)

      पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने NDA छोड़, RJD में शामिल

      बिहार में राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है क्योंकि पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने NDA छोड़कर राजद का दामन थामा हैयह कदम तेजस्वी यादव और RJD के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा हैसंतोष कुशवाहा की पार्टी में वापसी से RJD की राजनीतिक मजबूती बढ़ेगी और NDA को चुनौती मिलेगी

    • 10 Oct 2025 05:36 PM (IST)

      भाजपा नेता राजीव बिंदल के भाई पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

      हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल को रेप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच जारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

    • 10 Oct 2025 05:20 PM (IST)

      20 लाख लोगों की पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक

      यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री के अनुसार, रूसी हमले के कारण कीव में 20 लाख लोगों की पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। हमले से जल आपूर्ति प्रणाली को नुकसान पहुंचा, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य तेजी से जारी है।

       

    • 10 Oct 2025 04:50 PM (IST)

      फतेहपुर में अचानक उमड़ी भीड़

      उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमे एक युवक की सनसनी तरीके से हत्या हो गई।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 10 Oct 2025 04:03 PM (IST)

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए है।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 10 Oct 2025 03:45 PM (IST)

      कांग्रेस ने तय किए अपने हिस्से के उम्मीदवार

      कांग्रेस ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपने हिस्से की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। 13 नाम सामने आए हैं, जिनमें कई मौजूदा विधायक शामिल हैं। सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बातचीत अंतिम चरण में है। सीएम चेहरे पर अब भी कांग्रेस ने स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 10 Oct 2025 01:29 PM (IST)

      सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कुछ यादगार बातें

      उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी की आज तीसरी पुण्यतीथी है। ऐसे में पुण्यतिथी पर जानिये नेताजी और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कुछ यादगार बातें

      पढ़ें पूरी खबर

    • 10 Oct 2025 11:36 AM (IST)

      पिता की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव हुए भावुक

      Etawah: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सैफई स्थित उनके समाधि स्थल पर एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और परिवारजन बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 10 Oct 2025 11:10 AM (IST)

      समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि आज

      Meerut: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मेरठ जिला के कई गांवों में उन्हें याद किया गया। 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। इस वर्ष भी उनके समर्थक, परिवार के सदस्य और समाजवादी पार्टी के नेता उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

      पढ़ें पूरी खबर

       

    • 10 Oct 2025 08:27 AM (IST)

      फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.6 तीव्रता का भूकंप, एजेंसियां अलर्ट पर

      फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में शक्तिशाली 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां और सरकारी विभाग सतर्क हो गए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

      पढ़ें पूरी खबर

       

       

       

    • 10 Oct 2025 08:14 AM (IST)

      Karwa Chauth 2025: जानें आपके शहर में आज किस समय निकलेगा चांद

      करवा चौथ 2025 आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों में भारी भीड़ है और महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हुई हैं।

      पढ़ें पूरी खबर

       

       

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 10 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 October 2025, 7:27 AM IST