JK Accident: कुपवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 5 की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में यात्रियों से भरी सूमो खाई में गिर गई। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और छह घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 September 2026, 12:46 PM IST
google-preferred

कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। टीटवाल-सिमरी मार्ग पर सिमरी इलाके में यात्रियों से भरी एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

गहरी खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, सूमो वाहन टीटवाल-सिमरी मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सिमरी इलाके में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए पहले उप-जिला अस्पताल तंगधार ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्यों का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Location :  Jammu-Kashmir

Published :  28 September 2026, 12:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement