Jharkhand News: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो धंधेबाज गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 May 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से अवैध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई एसपी Animesh Nathani को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ Sunny Vardhan ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

ईदगाह रोड पर चल रहा था अवैध कारोबार

एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सजना ईदगाह रोड में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही उसके सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया।

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

दो तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगवां निवासी मो. नेसार और रामटुंडा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मो. नेसार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस के अनुसार कागज सहित उसका वजन 0.81 ग्राम पाया गया। वहीं अमित कुमार के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर मिली, जिसका वजन 0.41 ग्राम बताया गया। पुलिस ने कुल 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और सफेद रंग की अपाचे बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर तस्करी के लिए किया जा रहा था।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, दोनों भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे और जिले में उनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

झारखंड के लातेहार में सनसनीखेज मामला: शिकारी बनकर गया था युवक, लेकिन खुद हो गया शिकार, पेड़ के नीचे मिली लाश

गिरोह के फ्रंट और बैक लिंकेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ दो तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित मामला नहीं है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों के फ्रंट और बैक लिंकेज खंगाले जा रहे हैं ताकि नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय और डीजीपी स्तर से नशे के कारोबार के खिलाफ बेहद सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Location :  Jharkhand

Published :  22 May 2026, 5:17 PM IST

Advertisement