IndiGo Flight में बड़ा हादसा टला! उड़ते विमान में पावर बैंक में लगी आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 October 2026, 6:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान के दौरान एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने के बाद हड़कंप मच गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। विमान ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के बाद यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, विमान में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को संभाला। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया गया।

यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं

विमान दिल्ली से चेन्नई जा रहा था। इसी दौरान एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा। शुरुआती जानकारी में पावर बैंक में आग लगने की बात कही गई थी, लेकिन IndiGo ने अपने बयान में डिवाइस की पहचान की पुष्टि नहीं की। एयरलाइन ने केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की जानकारी दी है।

हैदराबाद में सुरक्षित उतरा विमान

धुआं निकलने की सूचना के बाद क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाला। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया। विमान ने वहां सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य चेन्नई तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

धुएं की वजह का इंतजार

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं किस वजह से निकला। शुरुआती जानकारी में पावर बैंक में आग लगने की बात सामने आई थी, लेकिन एयरलाइन के बयान में इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

खबर अपडेट हो रही है.... 

Location :  Hyderabad

Published :  11 October 2026, 5:51 PM IST

Related News

Advertisement