आसमान से उतरता खतरा, शव लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, जानिये पूरा अपडेट
नेपाल के खोतांग जिले में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर जा रहा था। हालांकि इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन इस घटना ने पहाड़ी इलाकों में उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।